रोल की ग्राम सभा का आयोजन
राम जन्मोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
हरनावा| शीतलामाता प्रांगण भकरी में को मुख्य यजमान गिरधारीलाल अनिता सोनी के सान्निध्य में राम कथा में पारसमणि महाराज ने श्री हरि की लीलाओं का रसपान करवाते हुए कहा कि रामकथा भारत देश की सभ्यता और संस्कृति को उद्धत करने वाली है तथा मर्यादा और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली है। जीवंत झांकियां बनाने में यमुना शर्मा, सुमन शर्मा, चुलबुल शर्मा आदि को लक्ष्मण जानकी सीता के रूप में प्रस्तुत किया गया। राम जन्मोत्सव में ग्राम वासियों ने भाग लिया। राम कथा में ठा. यशवंत सिंह राठौड़, बालकिशन मणिहार, सत्य नारायण वैष्णव, कमल शर्मा, छोटमल पटवारी, गंगाराम शर्मा, गिरधारी सोनी, गणपत सुराणा, शिम्भुसिह राठौड़,जुगलकिशोर वैष्णव, महावीर बनजारा आदि मौजूद थे।
न्यूज़ इनबॉक्स