चुनाव मैदान में आमने-सामने थीं दो बहनें
नावां सिटी| नवसृजितनावां पंचायत समिति के लिए कांग्रेस से प्रियंका प्रधान चुनी गईं। इस दौरान नवीन गोधा, भंवर खैरवा, आनंदीलाल, केसाराम, मेवाराम, सत्यनारायण सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा करवा कर जीत की बधाई दी। उधर, नावां पंचायत समिति के प्रधान पद के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से मैदान में उतारी गईं दोनों प्रत्याशी रिश्ते में बहने हैं। चुनावी मैदान में एक तरफ कांग्रेस ने वार्ड संख्या दो से विजयी उम्मीदवार प्रियंका को मैदान में उतारा। दूसरी तरफ भाजपा ने वार्ड संख्या तीन से विमला को अपना प्रत्याशी बना कर मैदान में उतारा। जैसे ही निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका को विजयी घोषित किया गया तो दोनों बहनों आपस में गले मिलकर बधाई दी।