10 ठिकानों पर धरपकड़ जल्द
एसपी ने पहली बार माना, जिले में दो बड़ी गैंग, हथियारों की भरमार
गैंगवार खत्म करने के लिए 5 सूत्री एजेंडा
भास्कर न्यूज | नागौरनावां सिटी
जिलेमें चल रहे गैंगवार को पुलिस ने पहली बार माना कि नागौर जिले में कुख्यात बदमाशों की दो गैंगों में खूनी जंग चल रही है। ऐसे में सभी बदमाश फुली लोडेड हथियार लेकर चल रहे हैं ताकि दुश्मन गैंग का कोई भी सदस्य मिलते ही उसे ठिकाने लगा दिया जाए।
हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद की हत्या के दौरान हुई एसएलआर गन से फायरिंग के बाद पुलिस को बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि इन बदमाशों के पास हथियारों की बड़ी खेप है, जिसका उपयोग वे खुले आम कर रहे हैं। ऐसे कुछ तथ्य आनंदपाल गैंग के कुख्यात बदमाश हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद की हत्या के आरोपी विजेंद्र सिंह से पूछताछ में पुलिस के हाथ लगे हैं। इस खुलासे के बाद नागौर पुलिस ने सीकर, नागौर बीकानेर जिलों पर एक बार फिर से फोकस बढ़ा दिया है। एसपी राघवेंद्र सुहासा ने साफ कहा कि राजू ठेहट और आनंदपाल गैंग के सदस्यों को एक-एक ढूंढ कर पकड़ा जाएगा। राजस्थान पुलिस ने इसे लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया है। एसपी राघवेंद्र सुहासा मंगलवार को नावां सिटी में भास्कर से बात कर रहे थे। सुहासा ने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का सफाया करने के लिए जनता को भी आगे आकर मदद करनी चाहिए।
कई जिलों से जुड़े बदमाश
नागौर जिले में गैंगवार के तार सीकर, अजमेर, नागौर और बीकानेर से जुड़े हैं। हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद की बदमाशों ने हत्या कर दी। कुछ दिन बाद उसी गांव में गैंग के लोगों ने खौफ फैलाया। अपराध बढ़ते जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया।
°€â€Üêçâß
ÖæS·¤Ú
राघवेंद्र सुहासा