पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों ने की ट्रक चालक की धुनाई

लोगों ने की ट्रक चालक की धुनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी. पुरानेबस स्टैंड पर मंगलवार को एक ट्रक चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मारने दी जिस पर हुई कहासुनी पर लोगों ने ट्रक चालक की धुनाई कर दी। पुराने बस स्टैंड से एक ट्रक गुजर रहा था। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर खड़ा था। उसके पास से निकले एक ट्रक की टक्कर युवक की बाइक को लग गई। इस पर लोगों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक को नहीं रोका। लोगों ने ट्रक का पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक अजमेर निवासी कुलदीप पुत्र जगन्नाराम सोनी दांतारामगढ़ निवासी धनसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह राजपूत गाली गलौच करने लगे। इसपर भीड़ गुस्सा हो गई। इस पर ट्रक चालक ने ट्रक के शीशे दरवाजे बंद कर लिए। इस पर बाहर निकाला और जमकर धुनाई कर दी।