81 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित
नावां सिटी. आदर्शराउमावि में मंगलवार को जरूरत मंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सुभाष सेवा समिति की प्रेरणा से जयपुर के अशोक कुमार झालानी गुप्त सज्जन समिति की ओर से जरूरतमंद बच्चों को 81 स्वेटर वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुंजबिहारी गोयल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस दौरान मोहनलाल मोदी, मुकेश, विनोद, अनिल, गजधर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
नावां. बच्चोंको स्वेटर वितरित करते अतिथि।