पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन

सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी. उपखंडके पिपराली गांव में ग्रामीण विकास संस्थान लूणवां, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक जयपुर द्वारा वित्त पोषित परिपक्व स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को दिए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त जानकारियों का उपयोग करते हुए रोजगार के साधन जुटाए और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं बैंकों से ऋण लेकर अपने स्वयं का उद्योग प्रारंभ करें और आत्म निर्भर बनें।