पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शेष पेज 11 का...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिकुपोषण से हो सकती है मौत

पांचसाल या इससे कम आयु के बच्चे जिन्हें अच्छा खानपान नहीं मिल पाता। या जिनकी सही देखरेख नहीं हो पाती है तो वे कुपोषण का शिकार होते हैं। कुपोषित बच्चे अनदेखी की वजह से अति कुपोषित श्रेणी में चले जाते हैं। इससे उनका शारीरिक विकास काफी धीमा हो जाता है। कई बार यह अति कुपोषण बच्चों की मृत्यु का कारण भी बन जाता है।

सियासतमें अटक गया...

मूर्तिकी स्थापना को एक साल बीत चुका है मगर इसका अनावरण समारोह सत्ता के गलियारों में ही अटक कर रह गया है। कनोई पार्क में यह मूर्ति प्रदेश की मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों का इंतजार कर रही है। लेकिन कोई भी मूर्ति अनावरण के लिए समय नहीं दे पा रहा है। डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थापना एवं निर्माण समिति के अध्यक्ष हेमराज चावला का कहना है कि नावां विधायक विजयसिंह और पालिका उपाध्यक्ष हरीश कुमावत ने प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों कराने का आश्वासन दिया है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री का कोई कार्यक्रम तय नहीं हो सका है। इससे अनावरण लगातार टल रहा है।

14अप्रैल तक करेंगे इंतजार

मूर्तिस्थापना एवं निर्माण समिति आगामी 14 अप्रैल तक अनावरण के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का इंतजार करेगी। इसके बाद भी यदि मुख्यमंत्री ने समय नहीं दिया तो समिति सामाजिक स्तर पर कार्यक्रम कर मूर्ति का अनावरण कर देगी।

-हेमराजचावला, अध्यक्ष,डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थापना एवं निर्माण समिति