पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस जल्द कर देगी आनंदपाल और राजू की गैंग का सफाया : सुहासा

पुलिस जल्द कर देगी आनंदपाल और राजू की गैंग का सफाया : सुहासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> विजेंद्र सिंह मदन सिंह को भेजा जेल

नावांसिटी| आनंदपालगैंग के कुख्यात बदमाश हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद की हत्या के आरोपी विजेंद्र सिंह से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि प्रदेश में राजू ठेहट और आनंदपाल सिंह गैंग में लंबे समय से खूनी संघर्ष चल रहा है। यह भी खुलासा हुआ कि दोनों ही गिरोह के सदस्य फुली लोडेड होकर चलते हैं और कहीं पर किसी दुश्मन गैंग का साथी दिखने पर तत्काल फायरिंग कर देते हैं। यह खुलासा होने के साथ ही अब पुलिस ने सीकर, नागौर बीकानेर जिलों पर एक बार फिर से फोकस बढ़ा दिया है।

एसपी राघवेंद्र सुहासा ने भी कहा कि राजू ठेहट और आनंदपाल गैंग के सदस्यों को एक एक कर पकड़ा जाएगा। अब राजस्थान पुलिस ने इसको लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया है। एसपी राघवेंद्र सुहासा ने मंगलवार को नावां सिटी में बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस पूरी तरह सजग है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों का सफाया करने के लिए जनता आगे आकर मदद करे। उन्होंने कहा कि जनता जागरूक होगी तो अपराधियों को कहीं भी छिपने की जगह नहीं मिलेगी। सुहासा ने कहा कि अब पुलिस कमजोर नहीं है। हर स्तर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नावां सिटी. आरोपीको न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस।

कई अहम जानकारियां मिली हैं

एसपीने कहा कि आनंदपाल गैंग के विजेंद्र मदन से पूछताछ में पता चला है कि इनकी गैंग के आदमी कहां किसके इशारों पर काम करते हंै। हथियार कहां से आते है ? पुलिस इस दिशा में जुट गई है। विजेंद्र मदन को हथियार बलवीर बानूड़ा से मिले थे। जो इनके पास बहुत पहले से थे।

सभीगुर्गों पर कसेगा शिकंजा

एसपीसुहासा ने बताया कि प्रदेश में दो गैंग चल रही है। एक आनंदपाल की दूसरी राजू ठेहट की। गैंग चलाने के लिए इन्हें आदमियों की जरूरत होती है। कुछ समय पहले गिरफ्तार रिछपाल ने जमानत पर रिहा होते ही भांवता में फायरिंग कर दी। क्षेत्र में लोगों के पास काफी हथियार भी हैं।

विजेंद्रमदन को भेजा जेल

कुचामनक्षेत्र के भांवता ग्राम में फायरिंग कर हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद की हत्या करने के आरोपी विजेंद्र सिंह मदन सिंह को मंगलवार को नावां न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों का रिमांड पूरा होने पर न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।