पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों के कारण ही देशवासी जीते हैं बेखौफ जीवन : सांसद

शहीदों के कारण ही देशवासी जीते हैं बेखौफ जीवन : सांसद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
“शहीदराजेन्द्र सेन अमर रहे...’ के नारों से समूचा गच्छीपुरा गुंजायमान हो उठा। मौका था शहीद राजेन्द्र सेन की मूर्ति अनावरण का। नागौर सांसद सीआर चौधरी, मसाणियां भैरव धाम राजगढ़ दरबार के संत चम्पालाल महाराज, मकराना विधायक श्रीराम भींचर, उपजिला प्रमुख रमेश बुगालिया ने सुबह नौ बजे जैसे ही शहीद की मूर्ति का अनावरण किया। तो वहां मौजूद हर शख्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। नागौर सांसद चौधरी ने कहा कि शहीद की शहादत कभी खाली नहीं जाती। शहीदों ने अपने खून से मातृभूमि की रक्षा की है। जिसके कारण आज हम बेखौफ जीवन यापन कर रहे हैं। देश का हर नौजवान अपने आप को सीमा पर लोहा ले रहे सेनिकों की तरह समझे। शहीदों की देशभक्ति से सीख ले। उन्होंने कहा कि गच्छीपुरा में गौरव पथ के तहत होने वाले सभी कामों को राजेन्द्र सेन के नाम से जोड़ा जाएगा। मकराना विधायक भींचर ने कहा कि जिस स्थान पर शहीद का स्थल है। उस जगह का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। भैरव धाम के संत चम्पालाल महाराज ने कहा कि जब-जब जवानों ने सीमा पर लोहा लिया है। तब-तब देश की सुरक्षा पुष्ठ होती गई। उन्होंने कहा कि शहीद वीरांगनाएं अपने बच्चों में देश प्रेम एवं मातृभूमि की रक्षा का जज्बा पैदा करे। इस अवसर पर मकराना उप प्रधान औंकार सिंह किरडोलिया ने भी सं‍बोधित किया।

आजभी याद करते हैं साथी

सेनाके कमांडेंट प्रवीणकुमार ने मेल से भेजे गए संदेश में कहा कि शहीद राजेंद्र सेन ने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय देश सेवा में बिताया। 25 साल 6 माह की सेवा में उन्होंने भारत-पाक, भारत-बांग्लादेश सीमा पर उत्कृष्ट कार्य किए। 31 दिसम्बर 2012 को शहीद होने के बाद से उनकी 73 वीं वाहिनी बीएसएफ टुकड़ी के साथी उन्हें हर पल याद करते हैं। देश के साहसी वीर को सलाम।

परिजनोंका किया सम्मान

संतोंअतिथियों ने शहीद की प|ी कलावती देवी, पुत्री चंदा, पूजा, पुत्र निर्मल एवं पिता रामचंद्र का सम्मान किया।

येरहे मौजूद

समारोहमें सरपंच रामनिवास विश्नोई, श्रवणराम जाखड़, महेंद्रदान चारण, भवानी सिंह, नरसीराम चोयल, बाबू सिंह नरुका, बाजोली सरपंच भंवरलाल रॉयल, रामेश्वरराम छाबा, शंकरलाल विश्नोई, ओमप्रकाश सेन, घनश्याम सेन, मुकेश, सुरेश, महेश, पंकज आदि मौजूद थे।

हरनावां. शहीदकी मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित लोग।