राजास में निशुल्क जांच शिविर कल
नावां सिटी| राजासगांव में शुक्रवार को नमक विभाग की ओर से नमक श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निशुल्क शिविर लगाया जाएगा। विभाग के नमक निरीक्षक बीएल मीना ने बताया कि राजास क्षेत्र में कार्यरत नमक श्रमिकों एवं उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन होगा। जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे।