पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई सरकार ने दिलाया बिना भेदभाव विकास का भरोसा

नई सरकार ने दिलाया बिना भेदभाव विकास का भरोसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर मेें गांवों की सरकार बनने के बाद पदभार संभालने और स्वागत-अभिनंदन का सिलसिला जारी है।

कई नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि भगवान को धोक लगाकर पदभार ग्रहण कर रहे हैं तो कोई जनता के बीच विकास का भरोसा दिलाते हुए पदभार संभाल रहा है। सभी नए जनप्रतिनिधि जनता को गांवों के विकास का भरोसा दिला रहे हैं। ग्रामीण भी इन्हें सिर आंखों पर बिठा रहे हैं।

जनप्रतिनिधियोंका हुआ स्वागत

बोरावड़| बिनाभेदभाव के मकराना क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता होगी। यह विचार बुधवार को स्थानीय गणेश डूंगरी मैला मैदान में आयोजित नवनिर्वाचित प्रधान जनप्रतिनिधियों के स्वागत समारोह को सं‍बोधित करते हुए पूर्व विधायक भंवरलाल राजपुरोहित ने व्यक्त किए। राजपुरोहित मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे जबकि समारोह की अध्यक्षता नवनिर्वाचित मकराना प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित ने की। राजपुरोहित ने कहा कि जनता ने अपना काम तो कर दिया अब बारी हमारी है। उन्होंने कहा कि विकास की कमी नहीं रहने दी जाएगी। समारोह का शुभारंभ पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा के मंत्रोच्चार से हुआ। आयोजक रामनिवास अग्रवाल ने पूर्व विधायक नवनिर्वाचित प्रधान का स्वागत किया। इसके पश्चात बोरावड़ सरपंच सुनीता राजपुरोहित, बोरावड़ उपसरपंच अयूब गौरी, उद्योगपति मकराना पार्षद दीपक बंसल, जिला परिषद सदस्य राममनोहर डूडी, मंडल सदस्य प्रकाश भाकर, कंचन कंवर, प्रेम सिंह शेखावत, भंवरलाल बिडासर, पिंकी मेघवाल, निंबड़ी सरपंच रेवत सिंह, वार्ड पंच गजेंद्र बोथरा, ओमप्रकाश पाटोदिया, जगदीश सिंह राजपुरोहित, विमला जोगड़, मैना बानो लुहार, अजीज गौरी बोरावड़ पूर्व सरपंच हरनाथ राम गोदारा, हुड़िया पूर्व सरपंच जस्साराम विश्नोई, मोतीलाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मदनलाल सोनी, विष्णुप्रसाद अग्रवाल, सुरेश जोंगड़, पृथ्वीराज करनावट, चैनराज बोथरा, रेखाराम आंवला, भंवर सिंह राजपुरोहित गोपाल लोढा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

राठौड़काे पहनाई 1100 हजार की माला

मीठड़ी| हुसैनपुराकी ढाणी में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच सभी वार्ड पंचों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने सरपंच बजरंग सिंह का 11 हजार की माला पहनाकर स्वागत किया। पंचायत समिति सदस्य ईश्वरराम कुलरिया लाछड़ी पंचायत समिति सदस्य हनुमानप्रसाद ध्यावा, पूर्व सरपंच मंगेजाराम, ब्रजमोहन जांगिड़, माणकचंद रिणवां, कप्तान नाथू सिंह, भगवान सिंह, मनोज शर्मा, हनुमान मेघवाल, सत्यनारायण शर्मा आदि का ग्रामीणों ने स्वागत किया। सरपंच राठौड़ ने कहा कि आप लोगों ने हम पर विश्वास करके जिताया है। सदा आप की सेवा करता रहूंगा। इस मौके पर मगाराम डूकिया, भागीरथराम भाकर, प्रकाश भाकर, नारायणराम भाकर, हड़मानाराम मंडा, बोदूराम भाकर, मूलाराम भाकर, पोकरराम भाकर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

दयालपुरा|दयालपुराके नवनिर्वाचित सरपंच कन्हैयालाल पीपलवा ने बुधवार को सुबह 9.15 बजे शुभ मुहूर्त पर पदभार ग्रहण किया। पूर्व सरपंच पति पूर्णमल गुर्जर ग्राम सचिव माणकचंद ने नवनिर्वाचित सरपंच को कार्यभार सौंपा। सरपंच पीपलवा ने कहा कि पंचायत में सभी के साथ भेदभाव, जातिवाद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास करूंगा। इस मौके पर उपसरपंच सांवरमल सेन, हुक्माराम मांझू, बाबूलाल जाखड़, जयगोपाल शास्त्री, चैनाराम ढाका, हनुमानराम खाखल, गोविंद पारीक, ताराचंद मेघवाल, मांगूसिंह, हरिप्रसाद शर्मा, सोम सिंह, गोरधनधाम, राजेंद्र शर्मा, हीराराम, तुलछाराम बाजिया सहित सभी वार्डपंच ग्रामवासी उपस्थित थे।

गहलोतपायलट से की मुलाकात

परबतस| कांग्रेसपार्टी के प्रदेश महासचिव महेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सुनीता चौधरी , परबतसर प्रधान रतनीदेवी बडारड़ा उपप्रधान शेरसिंह दिलढाणी नावां प्रधान प्रियंका देवी ने जयपुर जाकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजु मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीशनारायण शर्मा, पूर्व विधायक मोहनलाल चौहान, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लच्छाराम बडारड़ा, अशोक चौहान, बुद्धाराम चौधरी, हनुमान माली आदि मौजूद थे।

प्रधानउपप्रधान आज संभालेंगे कार्यभार

परबतसर| नवनिर्वाचितप्रधान रतनीदेवी बडारड़ा गुरुवार को दोपहर 12.15 बजे पंचायत समिति सभाकक्ष में कार्यभार ग्रहण करेंगी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लच्छाराम बडारड़ा ने बताया कि इस अवसर पर उपप्रधान शेरसिंह दिलढाणी, पंचायत समिति सदस्यगण कार्यभार ग्रहण करेंगे।

परबतसर। अभिभाषक संघ के सदस्य गोपाल पूनिया के पंचायत समिति सदस्य बनने पर बुधवार को वकीलों ने उनका अभिनंदन किया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष घनश्याम जोशी ने गोपाल पूनिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर बिरधाराम चौधरी, माधोप्रसाद व्यास, रमेशचंद बोहरा, जगदीश सिंह बाजवास, प्रहलादराम मिर्धा, श्यामसुंदर चौहान, अनिल जोशी, रामनिवास दिवाकर, दीनानाथ योगी, केएल आचार्य, अनीश चौहान, पंकज पुरोहित, दिनेश सैनी, बनवारीलाल शर्मा, गजराज चौहान, अश्विनी भादू, धर्मेंद्र ओझा, भंवरलाल कटारिया, किशन वर्मा, हितेन्द्र वैष्णव, सुशील स्वामी तथा मुंशी गोपाल वैष्णव, बाबूलाल सांखला, हकीम खां, किशोर प्रजापत, शेर खां आदि मौजूद थे।

मौलासर। ग्राम पंचायत अलखपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच अनिता देवी बिजारणियां ने बुधवार को सरपंच पद का कार्यभार संभाल लिया। सरपंच बिजारणियां ने अलखपुरा के गांव झाड़ोद में स्थित आईसेंटर पहुंचकर पूर्व सरपंच दशरथ सिंह झाड़ोद से चार्ज लेकर कहा कि केंद्र राज्य सरकार की सभी विकास की योजनाओं को गांव के विकास में क्रियान्विति कराने का भरसक प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों वर्तमान सरपंच बिजारणियां की ओर से पूर्व सरपंच दशरथ सिंह को साफा माल्यार्पण कर स्वागत किया। भामाशाह एवं समाजसेवी सोहनलाल श्रवणराम बिजारणियां फौजी ने ग्राम विकास में सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उपसरपंच बरकत बानू सहित समस्त वार्ड पंच एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

बेसरोली।ग्रामपंचायत नांदोली के नवनिर्वाचित युवा सरपंच गोपालराम बाबल ने बुधवार सुबह 11.15 बजे राजीव गांधी सूचना केंद्र पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर पद संभाला। पूर्व सरपंच सोहनी देवी मेघवाल ने सरपंच की सील युवा सरपंच को सौंपी। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान भंवर सिंह राठौड़, उप सरपंच गिरधारी सिंह पूर्व उप सरपंच गोपाल सिंह, मदनलाल जोशी, देवाराम कड़वा, हनुमान राम कड़वा, गोपाल सिंह, नारायणराम, पांचूराम परिहार, नरसाराम लेगा, छोटूराम लेगा, पांचूराम दिवाच, भंवरलाल दिवाच के अलावा पूर्व वार्ड पंच एवं नवनिर्वाचित वार्ड पंच सहित ग्राम नांदोली धांधोली के ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच गोपालराम बाबल ने पदग्रहण समारोह को सं‍बोधित करते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाएं, सड़कों से जुड़वाने विकास कार्यों के साथ जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहूंगा।

हरसौर|ग्रामपंचायत भवन में बुधवार को युवा सरपंच पुखराज चौकीदार ने समारोहपूर्वक पदभार ग्रहण किया। ग्रामीणों की मौजूदगी में पदेन सचिव सुखसिंह चारण ने सरपंच को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरपंच ने कहा कि गरीब जनता की सेवा करना ही पहली प्राथमिकता होगी।

डेगाना|ग्रामपंचायत आंतरोली कलां के आईटी केंद्र में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच मदनसिंह राठौड़ ने सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। नवनिर्वाचित सरपंच मदनसिंह राठौड़ ने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों ढाणियों का एकजुटता के साथ मिलकर विकास करेंगे। बिना भेदभाव के सभी को समान दृष्टि से देखते हुए पंचायतीराज की कल्याणकारी विकास योजनाओं को लागू कराने के प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच राठौड़ वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ आंतरोली सहित कई जनप्रतिनिधियों का साफा बांधकर माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सरपंच राठौड़ ने ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों के साथ मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। पंचायत समिति वार्ड संख्या 22 से सदस्य सुरेंद्र खालिया सुखबासनी का भी ग्रामीणों ने अभिनंदन किया।