- Hindi News
- नावां मेें 15 घंटे रही बिजली गुल, दिनचर्या बिगड़ी
नावां मेें 15 घंटे रही बिजली गुल, दिनचर्या बिगड़ी
नावां सिटी. शहरमें शनिवार की रात लोगों ने अंधेरे में गुजारी। रात को 9 बजे गुल हुई बिजली रविवार दोपहर 12 बजे वापस आई। बाद में कटौती भी होती रही जिससे लोगों में रोष रहा। सर्दी के मौसम में पहली बार शनिवार की रात को अचानक मौसम बदला तो रात को नौ बजे बिजली गुल हो गई। रविवार को पूरे दिन लोग परेशान रहे। नावां क्षेत्र में पिछले करीब 15 घंटों से बिजली सप्लाई बंद रहने से रोजमर्रा के कामकाज ठप हो गए। नमक व्यवसाय पर भी इसका बड़ा असर दिखाई दिया। नमक प्लांटों पर नमक पिसाई पैकिंग का काम नहीं हो पाया। श्रमिक भी ठाले बैठे रहे।