पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समझाइश पर धरना दूसरे दिन समाप्त

समझाइश पर धरना दूसरे दिन समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवनालोट में मूलभूत सुविधाओं को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन समाप्त हो गया। अशोक पारीक ने बताया की धरने के दूसरे दिन नावां तहसीलदार विश्वामित्र मीणा, चितावा थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

तहसीलदार ने बिजली विभाग की लाइनें ठीक करने, पटवारी का नियमित रूप से बैठने के लिए विभाग के अधिकारियों को पाबंद किया गांव की अन्य समस्याओं को लेकर दस दिन का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।इस दौरान किशनलाल कुमावत, अर्जुनराम भींचर, बालचंद सैन, सुरेश पारीक, ब्रजेश पारीक, बजरंगलाल, उम्मेद सिंह, पूरण सिंह, गोपाल सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।