पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस में चलकर भी करूंगी जनता की सेवा : जिला प्रमुख

बस में चलकर भी करूंगी जनता की सेवा : जिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर। जिले के नवनिर्वाचित प्रमुख सुनीता चौधरी ने जिला परिषद में गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुझे लाल बत्ती गाड़ी की जरूरत नहीं है। मैं बस में चलकर भी जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगी। प्रमुख ने गुरुवार को पांच विभागों की अग्रिम बैठक बुलाई जिसमें विकास की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कृषि विस्तार उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) नागौर इन विभागों से संबंधित योजना एवं गतिविधियां एवं प्रगति की समीक्षा की गई। उप जिला प्रमुख के चुनाव के दिन लाल बत्ती लगी गाड़ी में आने और भाजपा के विरोध करने के सवाल पर जिला प्रमुख सुनीता चौधरी ने कहा कि मुझे लाल, पीली नीली बत्ती का मोह नहीं है। मैं बस में चलकर भी जनता की सेवा करना चाहती हूं।

विभागीय अधिकारियों की बैठक लेतीं जिला प्रमुख।

स्वाइन फ्लू पर प्रशासन ने दिखाई ढिलाई

प्रमुखसुनीता चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेताया कि स्वाइन फ्लू पर काबू पाने के लिए सतर्कता बरते उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू की जांच सुविधा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाएंगे। निशुल्क दवा योजना में अस्पतालों में पूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं है। इस मामले में चिकित्सा विभाग विफल रहा है। उन्होंने विभिन्न पेंशन धारियों को पेंशन समय पर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
जिला प्रमुख ने कहा कि किसानों को समय पर यूरिया खाद देने पर कृषि विभाग असफल रहा है बैठक के बाद जिला प्रमुख सुनीता चौधरी ने परिषद परिसर में स्थापित गणेशजी की पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उनके पति पूर्व विधायक नावां महेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे। जिला परिषद के एसीईओ बीएल मीणा अन्य अधिकारियों कर्मचारियों नए जिला प्रमुख को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।