- Hindi News
- कार्यभार संभालते ही सरपंच बोले मिलकर चलेंगे
कार्यभार संभालते ही सरपंच बोले-मिलकर चलेंगे
भास्कर न्यूज |मारवाड़ मूंडवा
ग्रामपंचायत थिरोद की नवनिर्वाचित सरपंच संतोष मेघवाल ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। बुधवार सवेरे करीब 11.30 बजे सरपंच ने ग्राम पंचायत भवन में पद संभाला। इस दौरान ग्रामसेवक शिवनारायण व्यास, ग्राम सहायक बलदेव खुड़ीवाल, नवनिर्वाचित उप सरपंच, वार्ड पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस सभा में सभी ने स्वच्छता पर बल दिया। सरपंच प्रतिनिधि एवं बहुजन संघर्ष दल के शिवनारायण मेघवाल ने बताया कि सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर सभी ग्रामीणों के समग्र विकास के प्रयास किए जाएंगे।
गहलोतपायलट से मिले
जायल आंचलिक| जिलेके कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से मिलने जयपुर पहुंचे। इनमें नवनियुक्त जिला प्रमुख सुनीता चौधरी, जायल प्रधान सुनीता सांगवा, जायल उप प्रधान मंजू कड़वासरा, नावां प्रधान प्रियंका रेगर, नावां उपप्रधान केशाराम, परबतसर प्रधान रतनीदेवी बडारड़ा, परबतसर उपप्रधान शेरसिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष मंजू देवी मेघवाल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीशनारायण शर्मा, राजेश चौधरी, मोहनलाल चौहान, लच्छाराम बड़ारड़ा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। इस अवसर पर गहलोत पायलट ने जिला प्रमुख प्रधानों को बधाई दी।
सरपंचोंने किया कार्यभार ग्रहण
जायल आंचलिक| ग्रामपंचायत जोचीणा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ग्राम पंचायत भवन में कार्यग्रहण किया गया। सरपंच पूर्णाराम बिडियासर ने कहा कि ग्राम के विकास में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। ग्रामसचिव घनश्याम एवं सहायक सचिव पप्पूराम सिंवर कई ग्रामीण मौजूद थे। मांगलोद की नवनिर्वाचित सरपंच बायली देवी मेघवाल वार्डपंचों ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। उपसरपंच ताराकंवर ने कहा कि हम मिलकर समस्याएं दूर करेंगे। इस दौरान ग्रामसचिव बलवीर बांगड़ा, भींयाराम कुड़ी एवं अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
जनप्रतिनिधियोंका सम्मान
बड़ीखाटू स्थित दीपेश्वर गौशाला सेवा समिति की ओर नवनिर्वाचित सरपंच, वार्डपंचों का अभिनंदन समारोह रखा गया। समारोह में सरपंच सुमित्रा रिणवां ने अपने उदबोधन में कहा कि आप सभी ने मुझे सरपंच पद पर आसीन किया। मैं आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरने की कोशिश करूंगी। समारोह के दौरान तुलसीराम जाजू, रामावतार जाजू, महंत नानकदास, सीताराम शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
सरपंचउपसरपंच ने ली शपथ
रायधनु| नवनिर्वाचितसरपंच पतासी देवी खिलेरी, उप सरपंच मोहनराम प्रजापत सहित वार्ड पंचों ने शपथ लेकर पदभार संभाला। सरपंच उप सरपंच ने बैठक में हर घर शौचालय, बिजली, पानी की कमी दूर करने की बात कही। पूर्व सरपंच लिछमणराम गोदारा, पूर्व सरपंच दानाराम पोटलियां, पूर्व सरपंच रामदेव गर्ग, जगमालराम खिलेरी, हुक्माराम पोटलिया, खेराजराम गोदारा, राधेश्याम खदाव, बहादुरराम खिलेरी, ओमप्रकाश खदाव सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
नागौरप्रधान सेन का स्वागत
श्रीबालाजी.नागौरके प्रधान ओमप्रकाश सेन का श्रीबालाजी सेन समाज के लोगों कई ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। वार्ड पंच दुर्गादेवी सेन, बनवारी लाल चितलांगी, सुखाराम नायक, भागीरथ सेन, गोपाल सेन, मदनलाल बनभैरू, मूलचंद सेन, पूर्व सरपंच गंगा देवी जोशी, केसरीचंद टपरिया सहित अनेक ग्रामीणों ने प्रधान का स्वागत किया।
सोनेलीसरपंच ने संभाला पदभार
रोल| सोनेलीमें नव निर्वाचित सरपंच जीवनराम गर्वा ने गुरुवार को पदभार संभाला। इस दौरान पूर्व सरपंच सरजूदेवी, ग्रामसेवक मांगीलाल, कनिष्ठ लिपिक गिरधारी भांभू पूनाराम जाखड़ उपस्थित थे। सुरपालिया में सरपंच सरोज सियाग ने पदभार संभाला। डीडिया में धर्माराम चांगल ने सरपंच का पदभार ग्रहण कर विकास कराने की बात कही। ग्रामसेवक बस्तीराम, मूलाराम, रामाराम, नाथूराम, भंवरलाल, लूणाराम, रामप्रसाद वार्डपंच उपस्थित थे।
जनप्रतिनिधियोंका किया स्वागत
जायल| कस्बेमें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह पूर्वक किया गया। उपप्रधान मंजू कड़वासरा, सरपंच सुनीता खटीक पंचायत समिति सदस्य राकेश चोटिया, उपसरपंच जतिन रिणवां समस्त वार्डपंचों का गुरूवार को सदर में एक समारोह में स्वागत किया गया। आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर जगदीश कड़वासरा, चैनसुख शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।