स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया
डीडवाना
डेगाना
कुचामन सिटी
स्वाइनफ्लू संदिग्ध महिला की मौत के बाद चिकित्सालय प्रशासन की ओर से गुरुवार को बड़ला का बास में सर्वे करवाया गया और चिकित्सक टीम ने करीब 51 घरों का सर्वे कर सर्दी, जुकाम के मरीजों को चिन्हित कर उपचार दिया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 285 घरों का सर्वे कर स्वाइन फ्लू के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वहीं स्वाइन फ्लू की रोकथाम को लेकर पतंजलि चिकित्सालय एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को नि:शुल्क काढ़े का वितरण किया गया। चिकित्सालय प्रभारी संपत जोशी ने बताया कि वैद्य सुरेश कुमार शर्मा एवं वैद्य सुधाकर शर्मा द्वारा इस बीमारी के बचाव को लेकर परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर जुगल किशोर खेड़ीवाल, महेश जोशी, सुभाष पहाडिय़ा, रामअवतार आचार्य, दीपक सैनी, सोनू माली, शंकर माली, सोनू लाटा, दिनेश स्वामी, कुशल जोशी, रश्मि शर्मा, प्रेमलता शर्मा सहित कई शहरवासियों ने अपना सहयोग दिया। गुरुवार को करीब चार हजार लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया।
चितावा|स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद कंपाउण्डर सुंडाराम जांगिड़ एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय इण्डाली के सौजन्य से विद्यालय में शिविर लगाकर बच्चों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़े का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक गिरधारीलाल ने बताया कि इण्डाली सरपंच रामेश्वरलाल और आयुर्वेद कंपाउण्डर सुंडाराम की देखरेख में सभी बच्चों स्टाफ को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़े का सेवन करवाया।
डेगाना|राजकीयआयुर्वेद औषधालय की ओर से गुरुवार को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। माहेश्वरी भवन में आयुर्वेद अधिकारी बाबूलाल शर्मा, राधेश्याम करवा, विष्णु भूतड़ा सहित कार्यकर्ताओं ने शाम तक करीब 5 हजार लोगों को काढा पिलाया। इस मौके पर आयुर्वेद अधिकारी बाबूलाल शर्मा ने स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक किया।
मकराना|क्षेत्रमें स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढा पिलाने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को आसरवा के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 1732 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुशील कुमार बुन्देला ने बताया कि इस अवसर पर लोगों को स्वाइन फ्लू बीमारी के लक्षण उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
दयालपुरा|ललासरीकी चमन सेवा समिति के तत्वाधान में गुरुवार को काढ़ा पिलाया गया। गांव के 1500 युवाओं बुजुर्गों को काढ़ा पिलाया गया। इस मौके पर बलदेव शेषमा, रामनिवास शेषमा, हरेन्द्र कड़वासरा, गणेश ताखर, रणजीतसिंह, रोहितास ढाका, नेमा राम कड़वासरा, दुर्गाराम फौजी, रघुनाथ पावडिय़ा, देवाराम कड़वासरा, खेमाराम पावडिय़ा, रामनिवास ताखर आदि मौजूद थे। दयालपुरा में भी सरपंच कन्हैयालाल पीपलवा के सहयोग से टैगोर स्कूल, राजकीय बालिका स्कूल, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में काढ़ा पिलाया गया।
डीडवाना|राजकीयप्राथमिक विद्यालय संख्या 6 में गुरुवार को आयुर्वेदिक चिकित्सालय डॉ. राजेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया। प्रधानाध्यापिका विजय बाला ने बताया कि 40 विद्यार्थियों ने आस-पास के कॉलोनी क्षेत्र में काढ़ा पिलाया। इसी तरह लायंस क्लब की ओर से स्थानीय पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में 700 विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। निदेशक बजरंग सिंह राठौड़ ने क्लब अध्यक्ष सीए मुकेश रूवटिया की ओर से काढ़ा पिलाया। इस मौके पर मनोहर सिंह राठौड़, लॉयन्स नेमीचंद भाटी, पवन पारीक आदि मौजूद थे।
नावांसिटी| पांचोताके राजकीय माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। वैद्य संपूर्णानंद लाटा ने बताया कि बच्चों को अस्सी जड़ी-बूटियों से निर्मित काढ़ा पिलाया गया।
परबतसर|राजकीयआयुर्वेदिक, यूनानी औषधालय एवं नागरिक विकास समिति के तत्वावधान में गुरुवार को स्वाइन फ्लू रोधी दवा पिलाई गई। वैद्य निधि लाखीवाल यूनानी चिकित्सक मोहम्मद रोशन, परिचारक देवकरण तंवर, समाजसेवक ओमप्रकाश दाधीच, गोपाल गौड़, रोशन अली खत्री, प्रदीप, प्रवीण, लक्ष्मणसिंह डीके राठी ने ने लोगों को स्वाइन फ्लू रोधक दवा पिलाई।
बडू.बडूगच्छीपुरा कस्बों में गुरुवार को करीब 5 हजार लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी होम्योपैथिक दवा पिलाई गई। मनोहर सारड़ा ने बताया कि माहेश्वरी भवन में भामाशाह राजाराम सारड़ा के सौजन्य से दो दिवसीय शिविर के पहले दिन वैद्य सुभाषचंद्र ने 2500 लोगों को दवा पिलाई गई। इसी तरह बडू में भी करीब पच्चीस सौ लोगों को दवा पिलाई गई। किस्तूर चंद कुचेरिया परिवार की और से शुक्रवार को भी दवा पिलाई जाएगी।