पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनप्रतिनिधियों का गांव गांव अभिनंदन

जनप्रतिनिधियों का गांव-गांव अभिनंदन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीठड़ी

कुचामन

छोटी खाटू

हरनावां| गांवोंमें सरपंचों सहित जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को पदभार संभाले। निंबड़ी सरपंच रेवंत सिंह ने प|ी रूपकंवर से पदभार ग्रहण किया। गच्छीपुरा में पूर्व सरपंच रामनिवास विश्नोई ने प|ी पुष्पा विश्नोई को पदभार ग्रहण कराया। ईटावा लाखा में पूर्व सरपंच बीरमाराम चौकीदार ने सरपंच नौरती देवी को पदभार सौंपा। कुराड़ा में पूर्व सरपंच मैना बानो ने सरपंच जगदीश मेघवाल को पदभार ग्रहण कराया। रामसिया में पूर्व सरपंच संतोष कंवर ने सरपंच चैनाराम पहाड़िया को पदभार सौंपा। ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पंच, उप सरपंच कई ग्रामीण मौजूद थे।

सरपंचोंका सम्मान

छोटी खाटू| पंचायतके किशनपुरा गांव में जिला परिषद सदस्य मिठू कंवर के पति रणवीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य श्यामप्रताप सिंह रूवां, दीपिका वैष्णव छोटी खाटू, महिपाल सिंह राणीगांव, राजेंद्र कुड़ोली सरपंच मेघाराम, श्रवणी डूडी राणीगांव, अमरजीत भाकर कुड़ोली, इजियास बरनेल, रामनारायण मंडूकरा, राजेंद्रसिंह धौलिया, कैलाश लोरोली, लुकमान शेरानी आबाद का भामाशाह वासुदेव चारण ने स्वागत किया। मंच संचालन धानणवा के मुराद दान ने किया। इस मौके पर भगवान चारण, लक्ष्मणसिंह खाटू, रामदेव गोदारा, सुंडाराम, मांगीलाल, प्रहलाद, बिहारीदान, मुकेश जोशी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

हुलढाणीमें सम्मान 17 को

हरनावां| हुलढाणीमें 17 फरवरी को ग्रामीणों की ओर से शिव मंदिर हुलढाणी के प्रांगण में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता ईश्वरराम आंचरा और भंवरलाल मुवाल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सुनीता चौधरी, नावां के पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी, समारोह अध्यक्ष परबतसर प्रधान रतनी देवी बडारड़ा, मकराना प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित, विशिष्ट अतिथि परबतसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लच्छाराम बडारड़ा, उप प्रधान शेर सिंह दिलढाणी, लक्ष्मणराम बडारड़ा, गिरधारीराम मुंदलिया सहित कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेसी कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

प्रधानने संभाला कार्यभार

परबतसर| नवनिर्वाचितप्रधान रतनी देवी बडारड़ा ने गुरुवार को पंचायत समिति सभाकक्ष में समारोहपूर्वक कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व प्रधान कानाराम सियाग ने प्रधान बडारड़ा को कार्यभार सौंपा। बडारड़ा परिवार के लक्ष्मणराम बडारड़ा प्रधान पति राजेश बडारड़ा ने जनप्रतिनिधियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। उप प्रधान शेरसिंह दिलढाणी ने भी कार्यभार संभाला। प्रधान रतनी देवी बडारड़ा लक्ष्मणराम बडारड़ा ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व विधायक मोहनलाल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष लच्छाराम बडारड़ा, ओमप्रकाश जोशी, बीडीओ रेखा गौड़, पूर्व प्रधान कानाराम सियाग ने भी विचार रखे। जिला परिषद सदस्य नानूराम लेगा, पंचायत समिति सदस्य गोपाल पूनिया, अशोक चौहान, सरपंच भंवर गोदारा, रामनिवास बुगालिया, माधोप्रसाद व्यास, प्रहलादराम मिर्धा, रमेशचंद बोहरा, श्यामसुंदर चौहान, भंवराराम बिजारणिया, भंवरसिंह ढूंढिया, महावीरसिंह दिलढाणी, हड़मान माली आदि कई लोग मौजूद थे।

अणदाने संभाला पदभार

कुचामन सिटी| ग्रामपंचायत शिव से नवनिर्वाचित सरपंच लालाराम अणदा ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रधान कैलाश मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में अणदा ने ग्रामीणों से वादा किया कि उन्होंने जिस उम्मीद से सर्वाधिक मतों से चुना हैं वे उस उम्मीद पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर उपप्रधान गोरधन शर्मा, परेवड़ी सरपंच प्रमिला सुंडा, प्रेमपुरा सरपंच अंजू कीलका, चावंडिया सरपंच गीता देवी खींचड़, पूर्व सरपंच शिव गोमली देवी, वार्ड पंच दुर्गाराम अणदा, दोलाराम बुरड़क, उपसरपंच महेंद्र योगी, बोदूराम रूलाणिया, मोहनलाल बराला सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रधानउपप्रधान ने संभाला पद

कुचामन सिटी| पंचायतसमिति के नवनिर्वाचित प्रधान कैलाश मेघवाल उपप्रधान गोरधन शर्मा ने गुरुवार को पंचायत समिति परिसर में पदभार संभाल लिया। प्रधान कैलाश मेघवाल उपप्रधान गोरधन शर्मा का पंचायत समिति स्टाफ ने स्वागत किया। पूर्व प्रधान भैरूलाल कुमावत उपप्रधान तेजसिंह राठौड़ का स्वागत कर विदाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरीश कुमावत, पांचवा के पूर्व सरपंच दिलीप सिंह राठौड़, विजेंद्र सिंह भांवता, कल्याणचंद पारीक पांचवा, पंस सदस्य अमरसिंह राठौड़, जालम सिंह, नंदू कंवर, मंजु कुमावत, ममता मेघवाल, भंवरी, गीता देवी, श्रवणलाल, पूर्व सरपंच रसाल भगवान सिंह, सुरेश बंसल, मनोहर सिंह रूपपुरा, सुनील चौधरी, मुरारी पारीक, पलाड़ा सरपंच जितेंद्र सिंह, राजू शर्मा, कार्यवाहक विकास अधिकारी डॉ. भंवरलाल गोदारा, शिशुपाल सिंह, मदनलाल कांसोटिया, पूरणमल कालावत सहित पंचायत समिति स्टाफ सरपंच उपस्थित थे।

सरपंचने संभाला कार्यभार

डीडवाना| ग्रामपंचायत खुनखुना के नवनिर्वाचित सरपंच बिलाल खान कोटवाल ने ग्राम पंचायत भवन में गुरुवार को विधिपूर्वक कार्यभार संभाला। ग्रामसेवक दूलाराम के समक्ष निवर्तमान सरपंच प्रदीप कुमार ने नए सरपंच बिलाल खान कोटवाल को चार्ज सौंपा। सरपंच ने कहा कि जनता ने मुझे पंचायत का सरपंच बनाकर अपना फर्ज अदा किया है। मैं तन-मन-धन ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से पंचायत की सेवा करूंगा। सरपंच ने कहा कि ग्राम पंचायत मिनी संसद है जो ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। सरपंच ने क्लीन विलेज-स्मार्ट विलेज प्रस्ताव के तहत सफाई के लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा। सरपंच ने सभी वार्ड पंचों एवं ग्रामीणों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, अजीत सोनी, तुलछीराम होलाणी, छोटू खान, रोशन खान कोटवाल, रामपाल सोनी, राजेंद्र पारीक, राकेश सोनी, दीपक शर्मा, कान सिंह राठौड़, कमाल खान, श्याम सुंदर सारड़ा, तारू खान कोटवाल, अजीत खान कोटवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

मींडासरपंच ने संभाला पद

मींडा.मींडा में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच कमलेश कंवर ने सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। नवनिर्वाचित सरपंच कमलेश कंवर ने कहा कि गांव का विकास मिलजुल कर बिना भेदभाव के साथ करेंगे। इस मौके पर सेवाराम छिछोलिया, मदन नेटवाल, परसाराम, छोटूराम कुमावत ने नवनिर्वाचित सरपंच कमलेश कंवर, उप सरपंच भोलूराम छिछोलिया, ग्रामसचिव श्यामसुंदर मीणा 19 वार्ड के वार्ड पंच महेश सोनी, कमल सेवदा, कमला देवी जांगिड़, डूंगाराम दूण, ओमप्रकाश स्वामी, प्रेम कंवर, जमनाराम, भंवर भहड़ा, पूरणदास महाराज सहित कई जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

आपकी जीत पर जुलूस

मींडा. कस्बेमें दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित विजय से उत्साहित होते सुप्त पड़ी मींडा इकाई में नई जान गई। आम आदमी पार्टी संयोजक ताराचंद टेलर के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजों के साथ विजयी जुलूस निकाला। यह जुलूस मुख्य बाजार से रवाना होकर कबूतर चौक पहुंचा। इसमें सभी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की टोपी पहने हाथ में झाडू लेकर शामिल हुए। जुलूस के समापन पर सभी को लड्डू बांटे गए। इसमें ओमप्रकाश, दिलीप सिंह, गोरधन पाटनी, राजेश गंगवाल, नवीन जैन, संजय जैन, श्रवण मुहाल, श्रवण डूडी, राधेश्याम स्वामी, गोपाललाल कुमावत, महेश सोनी अनेक लोग शामिल हुए।

गलतशपथ पत्र से चुनाव जीतने का आरोप

कुचामन सिटी| ग्रामपंचायत हिराणी से चुनी गई सरपंच पर गलत शपथ पत्र पेश करने की शिकायत रिटर्निंग अधिकारी को की गई है। शिकायतकर्ता ने रिटर्निंग अधिकारी को अवगत कराया कि हिराणी की नवनिर्वाचित सरपंच कंचन कुमावत के तीन संतान होने के बावजूद उन्होंने झूठा शपथ पत्र देते हुए दो संतानें ही बताई हैं। शिकायतकर्ता हणुताराम पुत्र रूपाराम जाट ने रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र मीणा को महिला एवं बाल विकास कार्यालय से प्राप्त दस्तावेजों को पेश करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।