पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालाजी मंदिर से चांदी के छत्र चुराए

बालाजी मंदिर से चांदी के छत्र चुराए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी| नावांजयपुर रोड़ पर स्थित भींवड़ा नाडा बालाजी मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चांदी के छत्र नकदी चुरा ली। गुरुवार की सुबह मंदिर में बालाजी के मंदिर में दर्शनार्थी पहुंचे तो मंदिर की दान-पेटी के ताले टूटे पड़े थे। पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। लोगों ने मंदिर समिति के सदस्यों पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल श्यामलाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार ताराचंद साहू ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि बुधवार की रात चोरों ने चार-पांच चांदी के छत्र दानपात्र से नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।