पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनी ट्रक कार की टक्कर

मिनी ट्रक कार की टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी. शेषमाकी ढाणी के पास सोमवार को आटे से भरे मिनी ट्रक कार की टक्कर हो गई। जिससे आटे के कट्टे सड़क पर बिखर गए। जानकारी अनुसार कुचामन से फुलेरा की ओर जा रहे एक मिनी ट्रक की सामने से रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आटे के कट्टों के सड़क पर बिखर जाने के बाद रास्ता अवरूद्ध हो गया। नावां थाने के हैड कांस्टेबल श्यामलाल ने मौके पर पहुंचे क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा करवाया। रास्ते से कट्टों को हटवा कर आवागमन सुचारु किया। हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। कार चालक बावड़ी मौलासर निवासी भंवरलाल ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ वाहन को तेज लापरवाही से चलाकर कार के टक्कर मारने का मामला दर्ज कराया।