पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘तीन किलोमीटर तक के ग्रामीण नहीं देंगे टोल टैक्स’

‘तीन किलोमीटर तक के ग्रामीण नहीं देंगे टोल टैक्स’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी| स्टेटहाईवे पर गोविंदी के पास एक दिसंबर से शुरू हुए टोल नाके पर स्थानीय वाहन चालकों ने टोल वसूली को लेकर सोमवार को लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने स्थानीय लोगों से टोल वसूली को गलत बताते हुए धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान सैकड़ों वाहन चालक टोल नाके पर जमा हो गए। मामले की सूचना नावां विधायक विजय सिंह चौधरी को मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए।

उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि गोविंदी, राजास, डाबसी, लोहराणा, चौसला, लूणवां, पीपराली, सिरसी, मूंडघसोई, गुढ़ा साल्ट आदी गांवों के लोग इस मार्ग से दिन में कई बार गुजरते हैं। ऐसे में उनसे बार बार टोल टैक्स वसूलना गलत है और इससे उनकी जेब पर बेवजह भार पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय होने के कारण गांव वाले निजी कामों से कई बार आते-जाते हैं। लोगों ने विधायक से मांग की कि स्थानीय वाहनों के टोल टैक्स को माफ किया जाए।

विधायक चौधरी ने टोल ठेकेदार से बात की और टोल टैक्स में रियायत देने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों टोल नाके के ठेकेदार के बीच मासिक पास में रियायत देने की बात पर सहमति हो गई। इस पर ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन रोक दिया। इस दौरान सेवाराम यादव, भींवराज, हनुमानराम बेनीवाल, पेमाराम, ज्ञानाराम, बद्री, छगनलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

स्थानीय होने का देना होगा प्रमाण

टोलठेकेदार ने बताया कि इस रियायत का फायदा तीन किलोमीटर के क्षेत्र में आने वाले वाहनों के मालिक ही उठा सकेंगे। उन्हें अपने स्थानीय होने का प्रमाण देना होगा। इसके बाद उन्हें रियायती दरों पर मासिक पास दे दिया जाएगा। वाहनमालिकों को वाहनों के रजिस्ट्रेशन के नाम की आईडी पेश करनी होगी। उसके बाद टोल टैक्स में रियायत दी जा सकेगी।