पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैगर समाज ने पाटोत्सव मनाया

रैगर समाज ने पाटोत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मींडा. अंबेडकरचौक स्थित बालाजी मंदिर में रैगर समाज की ओर से समारोहपूर्वक पाटोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक विजय सिंह चौधरी ने कहा कि समाजबंधु एकता बनाकर समाज के उत्थान का प्रयास करें। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी मेलजोल को बढ़ावा मिलता है। इससे पूर्व पाटोत्सव को लेकर 101 कलशों के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद मंदिर शिखर पर कलश स्थापना की गई। इस मौके पर बालाजी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर 11 कुंडीय यज्ञ में 21 जोड़ों ने आहुति दी। नावां विधायक विजय सिंह चौधरी युवा नेता राजु लुहाच ने का समाज बंधुओं ने माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक चौधरी ने रैगर समाज के लिए विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की तो युवा नेता राजु लुहाच ने मंदिर विकास के लिए 5100 रुपए प्रदान किए।