युवती गुमशुदा
नावां सिटी. थानेमें गौरवपुरा से एक लड़की के गुमशुदा होने का मामला दर्ज हुआ। सुवालाल पुत्र कानाराम कुमावत निवासी गौरवपुरा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरी लड़की सावित्री रात्री में घर पर सो रही थी। सुबह उठकर देखा तो सावित्री घर में नहीं थी। जिसकी चारों तरफ तलाश की मगर कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारंभ की।