गहलोत पायलट 20 को लाडनूं में
लाडनूं| पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट 20 दिसंबर को लाडनूं आएंगे। वे यहां भरनावां गांव में पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय हरजीराम बुरड़क उनकी प|ी स्व. हस्ती देवी बुरड़क की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। पूर्व प्रधान जगन्नाथ बुरड़क ने बताया कि प्रतिमा अनावरण किसान सम्मेलन सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अनावरण समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं दांतारामगढ़ विधायक नारायण सिंह बुरड़क करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, बीडी कल्ला, एमामुद्दीन अहमद दुर्रु मियां, लालचंद कटारिया, भंवरलाल मेघवाल, बृजेंद्र, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र चौधरी, मंजू मेघवाल, बद्रीराम जाखड़, सूरतगढ़ विधायक श्रवण कुमार, पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा, मंगलाराम गोदारा, हाजी मकबूल मंडेलिया, महेंद्र कुमार चौधरी, मोहनलाल चौहान रामचंद्र जारोड़ा शामिल होंगे।