पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनगणना का मानदेय दिलाने की मांग

जनगणना का मानदेय दिलाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी. राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत के सदस्यों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर सामाजिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 के द्वितीय चरण का मानदेय भुगतान करवाने की गुहार लगाई। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के तहसील अध्यक्ष श्रवण राम खोखर ने ज्ञापन में लिखा कि सामाजिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 के दौरान शिक्षकों ने कड़ी मेहनत लगन के साथ कार्य किया था। जिसका मानदेय शिक्षकों को मिलना था, लेकिन द्वितीय चरण के मानदेय का भुगतान आज तक नहीं हुआ। जबकि द्वितीय चरण के मानदेय की राशि आठ लाख उन्नीस हजार दो सौ पचास रुपए जिला जनगणना कार्यालय नागौर से नावां तहसील कार्यालय में पहुंच गई, लेकिन नावां तहसील कार्यालय से शिक्षकों को भुगतान नहीं किया गया। जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के सदस्यों ने सामाजिक एवं जाति आधारित जनगणना के द्वितीय चरण के मानदेय का शीघ्र भुगतान करवाने की मांग की है।