पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक पकड़ा, 85 मृत तीतर पुलिस ने किए बरामद, 15 जिंदा मिले, मामला दर्ज

चालक पकड़ा, 85 मृत तीतर पुलिस ने किए बरामद, 15 जिंदा मिले, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनोवा में 100 तीतर पकड़े, पुलिस को देख आरोपी भागे

सर्दीशुरू होते ही मकराना में दावतों के लिए अवैध रूप से वन्य जीवों की खेप आना शुरू हो गई हैं। मकराना में सर्दी के दिनों में तीतर की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में वनबागरिया अन्य जातियों के लोग बड़ी संख्या में तीतर मारकर बेचने का धंधा शुरू कर देते हैं। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की इत्तला पर एक इनोवा गाड़ी में बड़ी संख्या में 85 मृत और 15 जिंदा तीतर पकड़े हैं। पुलिस ने जिंदा तीतरों को थाने के पास स्थित खुले मैदान में उड़ाकर आजाद कर दिया।

ड्यूटी अधिकारी राजकुमारी मीणा को सूचना मिली तो थाने के सामने नाकाबंदी करवाई। दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे एक काले रंग की इनोवा गाड़ी संख्या आरजे 14 यूपी 4400 आकर रुकी। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें दो कट्टे पड़े हुए थे। जांच की तो उसमें तीतर भरे थे। पुलिस को देखते ही गाड़ी में बैठे तीन-चार युवक मौका देखकर भाग छूटे। जबकि चालक अनवर अहमद को पुलिस ने पकड़ लिया।

ड्यूटी अधिकारी मीणा ने बताया कि पूछताछ में अनवर ने बताया कि वह तीतर लाने वाले लोगों को नहीं जानता है।

वे लोग गाड़ी को किराए पर लेकर मीठड़ी गए थे। वहां से वनबागरियों से तीतर खरीदे थे। मृत तीतरों का वन विभाग के प्रतिनिधि की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर दफना दिया गया है। चालक अनवर अहमद के विरुद्ध फोरेस्ट एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

मकराना में हो रही दावत बन गई है तीतरों की आफत

सर्दीके मौसम में मकराना में बड़ी संख्या में तीतर खरगोश जैसे वन्य जीवों की खरीद-फरोख्त होती है। ये प्राणी कुचामन नावां क्षेत्र से बड़ी संख्या में मकराना लाकर बेचे जाते हैं। स्थानीय लोग स्वयं वनबागरियों से वन्य प्राणियों को खरीद कर लाते हैं। कुछ स्थानीय लोग भी घरों में जिंदा तीतर रखते हैं जिन्हें बड़ी रकम लेकर बेचा जाता है। पुलिस वन्य जीवों की खरीद फरोख्त के मामलों की अनदेखी ही करती है जिससे निर्दोष तीतरों की हत्या हो रही है। मकराना में कई साल बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में तीतर पकड़े हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ मार्बल उद्यमियों जनप्रतिनिधियों के यहां आयोजित होने वाली दावत में ये तीतर सप्लाई होने थे।