गाेवर्धनलाल शर्मा भाजपा
दो मिनट पहले दौड़ते दौड़ते पर्चा भरने पहुंची सुशीला
पंचायत समिित चुनाव में उप प्रधान कांग्रेस के सर्वाधिक बने। भाजपा दूसरे नं. पर रही। जिले में चार उप प्रधान भाजपा के और दो निर्दलीय बने।
8 कांग्रेस के, 4 भाजपा के, 2 निर्दलीय बने उपप्रधान
डेगाना
जितेंद्र पचार
निर्दलीय
रियां
ज्योति
कांग्रेस
मूंडवा
प्रतापराम
कांग्रेस
नावां
केसाराम लोरा
कांग्रेस
मौलासर
रामकरण
कांग्रेस
लाडनूं
किरण
निर्दलीय
मेड़ता
चेतन जाजड़ा
भाजपा
डीडवाना
रूपकंवर
कांग्रेस
खींवसर
किशोर सिंह
भाजपा
जायल
मंजू कड़वासरा
कांग्रेस
नागौर
सुशीला
कांग्रेस
मकराना
ओंकार सिंह
भाजपा
परबतसर
शेर सिंह
कांग्रेस
कुचामन सिटी
मकराना| मकरानापंचायत समिति के उप प्रधान के लिए रविवार को हुई चुनाव प्रक्रिया में भाजपा के ओंकार सिंह किरड़ोलिया उप प्रधान चुने गए हैं। उन्हें 25 में से 15 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला कंवर को 10 मत मिले। सुबह 11 बजे तक छह जनों ने उप प्रधान के लिए निर्वाचन अधिकारी सुरेश चौधरी के समक्ष नामांकन पेश किए। इनमें भाजपा से छितरमल, रामचंद्र ओंकार सिंह तथा कांग्रेस से निर्मला कंवर, प्रकाश भाकर एवं प्रेम सिंह ने दावेदारी की थी। नाम वापसी में भाजपा के छितरमल रामचंद्र तथा कांग्रेस के प्रकाश भाकर प्रेम सिंह ने अपने नामांकन वापस ले लिए। तीन बजे बाद हुए मतदान में सायं चार बजे तक 23 सदस्यों ने मतदान कर दिया था, जबकि दो सदस्य आशा शर्मा शशि दाधीच ने लगभग 4:30 बजे मतदान किया। इसके बाद मतगणना हुई। इसमें ओंकार सिंह को 15 निर्मला कंवर को 10 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी से शपथ ग्रहण करने के बाद ओंकार सिंह के बाहर आने पर समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया एवं बाद में उनका विजयी जुलूस निकाला गया।
नागौर| नागौरपंचायत समिति की नव निर्वाचित उप प्रधान सुशीला जब पंचायत भवन पहुंची तो नामांकन भरने के लिए केवल दो मिनट बचे थे। पहुंचने के लिए वे बेतहाशा कार्यालय की ओर भागी, लेकिन बीच रास्ते में ही ठोकर खाकर गिर पड़ी। इससे उनके सिर में चोट लगी और खून बहने लगा।
ये हैं हमारे नए पंचायत समिति उप प्रधान