पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने लिया जिला प्रमुख की हार का बदला, उप प्रमुख चुनाव में 17 वोट से जीते

भाजपा ने लिया जिला प्रमुख की हार का बदला, उप प्रमुख चुनाव में 17 वोट से जीते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपजिला प्रमुख पद के चुनाव में रविवार को एक बार फिर से पॉलीटिक्स का ड्रामा देखने को मिला। एक दिन पहले ही बहुमत होते हुए भी हारने वाली भाजपा रविवार को उप जिला प्रमुख चुनाव में 17 वोट से जीत गई। कांग्रेस के पास खुद के जो 22 वोट थे वो भी उसके प्रत्याशी के खाते में नहीं गए। रविवार को हुए मतदान में भाजपा के रमेशचंद ने 30 वोट लेकर कांग्रेस के राम मनोहर को 17 वोट से शिकस्त दी। कांग्रेस प्रत्याशी को महज 13 वोट ही मिले। चार प्रत्याशियों ने अपने वोट नोटा में डाले।

जिला निर्वाचन अधिकारी राजन विशाल ने बताया कि प्रातः 10 बजे बजे कांग्रेस के अभ्यर्थी के रूप में राम मनोहर, नेनूराम मंजू देवी ने, भाजपा के अभ्यर्थी के रूप में गोरधन सिंह रमेश चंद ने तथा निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में मंजू देवी ने अतिरिक्त नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

संवीक्षा के बाद पांच नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य माने गए जिसके उपरांत गोरधन सिंह, नेनूराम तथा मंजू देवी ने अपने नामांकन वापस ले लिए। दोपहर तीन बजे से उप प्रमुख पद के लिए मतदान शुरू हुआ और शाम 4.15 बजे मतदान के तत्काल बाद मतगणना शुरू हुई रिटर्निंग अधिकारी राजन विशाल ने उप प्रमुख पद के लिए रमेश चंद के निर्वाचन की घोषणा की।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पहनाई विजेता को माला

उपजिला प्रमुख में भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद के 17 वोट से विजयी होने की सूचना पर पीड्ब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान जिला परिषद के समक्ष पहुंचे। यहां उन्होंने नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख रमेशचंद को माला पहनाई और मिठाई खिलाई। प्रभारी मंत्री युनूस खान के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत, वरिष्ठ नेता जगबीर छाबा, जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता, उपाध्यक्ष मोहनलाल उपाध्याय, भागीरथ मेहरिया, जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य आदि पहुंचे। इस दौरान भाजपाइयों ने नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया।

उप जिला प्रमुख में भी दोहराया इतिहास

2010में जिला प्रमुख चुनाव में बहुमत होते हुए भी कांग्रेस हारी भाजपा जिला प्रमुख पद हासिल कर गई थी। दूसरे दिन उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस की चांद बीबी ने उप जिला प्रमुख के लिए नामांकन पेश किया था और वे निर्विरोध चुनी गई थी। उसी तर्ज पर रविवार को चुनाव हुआ। शनिवार को बहुमत होते हुए भाजपा की बिंदु हारी और रविवार को भाजपा को 25 की बजाय 30 वोट मिल गए। कांग्रेस के 5 सदस्यों ने भाजपा को वोट दे दिया तो वहीं चार वोट नोटा में दिए गए। उधर कांग्रेस प्रत्याशी राम मनोहर को 13 वोट पर ही संतोष करना पड़ गया।

नागौर। उप जिला प्रमुख में भाजपा के रमेशचंद बुगालिया की जीत पर खुशी मनाते मंत्री युनूस खान, नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता।

स्थान प्रधान पार्टी

नागौर सुशीला कांग्रेस

कुचामन गोवर्धनलाल भाजपा

मकराना आंेकारसिंह भाजपा

डीडवाना रूप कंवर कांग्रेस

परबतसर शेर सिंह कांग्रेस

खींवसर किशोर सिंह भाजपा

मौलासर रामकरण कांग्रेस

मेड़ता चेतन जाजड़ा भाजपा

मूंडवा प्रतापराम कांग्रेस

डेगाना जितेंद्र पचार निर्दलीय

जायल मंजू कड़वासरा कांग्रेस

लाडनूं किरण मेघवाल निर्दलीय

रियां ज्योति कांग्रेस

नावां केशाराम कांग्रेस

ये बने नए उप प्रधान