सरकार ग्राम विकास के लिए प्रयासरत : किनसरिया
ग्रामीणों ने की सुविधाओं की मांग: इसमौके पर ग्रामीणों ने गांव में चिकित्सा सुविधा स्थापित करने तथा राशन की दुकान गुर्जरों की ढाणी में स्थापित करने की मांग की। इस दौरान दासोतों की ढाणी के निवासियों कहा कि उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। इस दौरान भादवा सरपंच रिद्धाराम सारण ने भी ग्राम पंचायत के लिए गौरव पथ की मांग की। कार्यक्रम में सरपंच रिद्धाराम के साथ पूर्व उप प्रधान अजीत सिंह नैणियां, पूर्व मंडल सदस्य सरवण सिंह आंतरोली, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता देवेन्द्र श्रीवास्तव, सहायक अभियंता एसके चावला, आरसी भट्ट, पूर्व उप सरपंच नाथूसिंह, वार्डपंच तेजाराम नाइक, देवीसिंह राठौड़, शंकर सिंह, चैनाराम सारण, कज्जाराम गुर्जर, रामदेव कुम्हार सहित कई लोग मौजूद थे।
हरनावां. दासोताकी ढाणी में उदघाटन करते विधायक किनसरिया।