कहीं कार्मिक अनुपस्थित थे तो कहीं कार्यालयों के लगे थे ताले
भास्कर संवाददाता | नावां सिटी
उपखंडअधिकारी इन्द्राज सिंह ने बुधवार को उपखंड क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कही ताले मिले तो कही कार्मिक नदारद थे।
जिस पर उपखंड अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी इन्द्राज सिंह ने ग्राम हूडील के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया, जहां पर डाॅ. सुभाष, डाॅ. मुकुट कंवर, मेल नर्स गाेपाल, महावीरप्रसाद, राजपाल अनामिका नदारद मिले। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक उम्मेद सिंह शिक्षक हरीश कुमार की रजिस्टर में तो उपस्थिति दर्ज थी लेकिन मौके पर दोनों ही नहीं मिले।
इसी प्रकार ग्राम लालास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम मंजू देवी, महेन्द्र, लिसा थॉमस अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार ग्राम खोरण्ड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका शकुंतला, प्रभूसिंह अनुपस्थित थे।
वही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम शायर नदारद मिली। ग्राम जीजोट के उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम कमलेश, कुलदीप ब्रजमोहन अनुपस्थित थे। वही पशु चिकित्सालय के ताले लगे हुए मिले। जहां पशु चिकित्सक डाॅ. चक्रवृति सिंह नदारद थे।