कार्यालयों की सूचनाएं ऑनलाइन करें : शर्मा
नावां सिटी | शहरके चोयल सभा भवन में बुधवार को मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन, स्थानीय निकायों के आय-व्यय लेखों के आर्थिक एवं क्रियात्मक वर्गीकरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में तहसीलदार कुंजबिहारी शर्मा ने कहा कि सरकार पूरी तरह से पारदर्शिता अपना रही है। सभी कार्मिक अपने कार्यालयों की सूचनाएं ऑनलाइन करें। इसमें कोताही नहीं बरती जाए। समय पर सूचनाएं ऑनलाइन होने से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सकेगी। शिविर में जन्म-मृत्यु पंजीकरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।