पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 फरवरी को जिला बनाओ आंदोलन की बनाएंगे रूपरेखा, मुहिम तेज करने का निर्णय

14 फरवरी को जिला बनाओ आंदोलन की बनाएंगे रूपरेखा, मुहिम तेज करने का निर्णय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

कुचामनविकास समिति कार्यालय स्थित बोम्बे हॉल में हुई बैठक में कुचामन को जिला बनाओ आंदोलन की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय हुआ कि कुचामन, नावां, मकराना और परबतसर के बीच के स्थान के लिए सरकार से जिला बनाने की मांग की जाए।

बैठक में विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने कहा कि आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा बनाने के लिए जल्दी ही एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा। विचार विमर्श के बाद 14 फरवरी को सुबह 10 बजे बैठक तय की गई। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा है और सरकार के समक्ष सकारात्मक सोच से इसके लिए पुरजोर तरीके से मांग रखी जानी चाहिए। बैठक में इसके लिए एक संयोजन समिति बनाने पर चर्चा हुई और ज्ञानाराम रणवां मोहनलाल सोनी को इसका संयोजक बनाए जाने पर सहमति बनी। इस दौरान श्यामसुंदर मंत्री के सुझाव पर बुधवार से ही आंदोलन के कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया। शेषपेज 15 पर

ग्रामीणों से लेकर प्रवासियों तक को करें शामिल

पार्षदमनोहरसिंह रूपपुरा ने कहा कि इसके लिए स्थानीय स्तर पर जो आंदोलन चलेगा। उसके साथ ही प्रदेश और देश में विभिन्न स्तर पर भी प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि यहां के प्रवासियों की भी विभिन्न स्तरीय समितियों का गठन किया जाना चाहिए। भूराराम शेषमा ने कहा कि गांवों में भी आंदोलन तेज होना चाहिए। इसके लिए सरपंचों जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। वहीं सांसद सीआर चौधरी को भी साथ लेना चाहिए।

कुचामन सिटी. जिला बनाओ आंदोलन को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...