सफाई करने पहुंचे ग्रामीणों को कुएं से मिला एटीएम
भास्कर संवाददाता | नावां सिटी/ माराेठ
मारोठपुलिस थाना क्षेत्र के गोगेलाई तलाई के पास शुक्रवार देर शाम को कुएं में एटीएम मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम को जब्त किया।
थानाधिकारी दातार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल नत्थू सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने एटीएम कुएं से निकाल दी। थानाधिकारी दातार सिंह ने बताया कि एटीएम मिलने की सूचना सांभर वृत्ताधिकारी को दी गई। जहां से जानकारी मिली की करीब तीन माह पहले जोबनेर थाना क्षेत्र में एटीएम चोरी होने का मामला हुआ था। शनिवार को जोबनेर पुलिस मारोठ पहुंची और एटीएम मशीन की जांच की। लेकिन इसकी पहचान नहीं हो सकी। गौरतलब है कि पहले भी सीकर जिले में चोरी हुई एटीएम मशीन ग्राम सीरसी के पास जंगल में जली हुई अवस्था मिली चुकी है।
शेषपेज 17 पर