कुचामन को जिला बनाने की मांग को लेकर बैठक रविवार को
भास्कर संवाददाता | कुचामनसिटी
शहरको जिला बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इसको लेकर 14 फरवरी को विकास समिति भवन में एक बैठक आयोजित होगी। कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी भाग लेंगे इसके बाद 18 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला बनाओ निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक आमसभा का आयोजन बस स्टैंड पर होगा। जानकारी के अनुसार इस सभा को विधायक विजयसिंह चौधरी, मकराना विधायक श्रीराम भींचर, परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया, नगरपालिका अध्यक्ष हरीशचन्द्र कुमावत, नावां पालिका अध्यक्ष स्वाति बंसल, पंचायत समिति प्रधान कैलाश मेघवाल सहित अनेक लोग संबोधित करेंगे। कुचामन को जिला बनाने को लेकर पालिका अध्यक्ष हरीशचन्द्र कुमावत कुविस अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने प्रबुद्धजनों से जिला बनाओ जन आंदोलन में सहयोग करने की मांग की। शिष्ट मंडल में नटवरलाल वक्ता, श्यामसुन्दर मंत्री, मोहनलाल सोनी सहित कई लोग मौजुद थे। समिति तीनों विधायक एवं पूर्व विधायक हरिशचंद्र कुमावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर कुचामन के निकट नारायणपुरा को जिला मुख्यालय बनाने का अनुरोध कर ज्ञापन सौंपेगी।