ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी एक की मौत, दो घायल
नावां सिटी | मारोठ-नावांमार्ग पर भींवडा नाडा बालाजी मंदिर के पास शनिवार रात टैंट के सामान से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। मारोठ से नावां आते समय भींवडा नाडा बालाजी मंदिर के समीप टैंट के समान से लदा हुआ ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मारोठ निवासी रमेश रैगर की मौत हो गई। वहीं किशन लाल कुमावत पूरण मल कुमावत निवासी नावां घायल हो गए। हैड कांस्टेबल रामचंद्र ने घायलों को नावां के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।