पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालिका बोर्ड की बैठक के बीच धरने पर बैठे उपाध्यक्ष, भेदभाव का आरोप लगाया

पालिका बोर्ड की बैठक के बीच धरने पर बैठे उपाध्यक्ष, भेदभाव का आरोप लगाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नावां सिटी

नावांनगरपालिका की गुरुवार को आयोजित साधारण सभा में बजट को लेकर हुई बहस में नाटकीय घटनाक्रम के बाद 10 करोड़ 58 लाख रुपए के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इससे पहले बैठक की पालिका के अधिशाषी अधिकारी किशनलाल कुमावत ने विधिवत एजेंडे पेश कर शुरूआत की गई। जिसके बाद पालिका उपाध्यक्ष श्रवण कुमावत ने पालिकाध्यक्ष स्वाति बंसल पर भेदभाव करने विकास कार्य नहीं करवाने के आरोप लगते हुए विपक्ष के साथ विरोध जताते हुए बजट पारित नहीं करने की बात कही। जिस पर निर्दलीय पार्षद मोहनलाल वर्मा ने भी बजट को पारित नहीं करने भेदभाव करने का आरोप लगाया। जिससे हंगामा हो गया।

बैठकके बीच उपाध्यक्ष धरने पर बैठे

इसबीच पालिका उपाध्यक्ष श्रवण कुमावत कांग्रेस के कुछ पार्षद अपना विरोध जताते हुए बैठक के बीच में ही धरने पर बैठ गए और सभी वार्डों में विकास कार्य करवाने की मांग करने लगे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी। धरने के दौरान उन्होंने भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि विकास की बात करने पर भी काम नहीं किए जा रहे है। लेकिन जिम्मेदारों को किसी बात का ध्यान नहीं है। विरोध बढ़ता देख पालिकाध्यक्ष स्वाति बंसल ने आश्वासन दिया कि किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हो रहा है। सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य करवाए जाएंगे। लंबी समझाइश के बाद धरने पर बैठे पालिका के उपाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ धरने से उठे और नाटकीय घटनाक्रम समाप्त हुआ।

नावां का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा

^पालिकाद्वारा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे है। सभी वार्डों में विकास कार्य होंगे। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा। नावां का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। स्वातिबंसल, पालिकाध्यक्ष, नावां

^पालिका द्वारा स्वीकृत किए जा रहे। विकास कार्यों में भेदभाव बरता गया है। पिछले बोर्ड बैठक में लिए गए प्रस्तावों पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। अपनी मनमर्जी से कार्य करवाए जा रहे है। प्रियंकाबियानी, पार्षद, वार्ड संख्या 11

^सत्ता में होने का खौफ दिखाते हुए पार्षद धमकियां दे रहे है। जो सही नहीं है। जनता की परेशानियों को दूर करने के बजाए लोगों काे परेशान किया जा रहा है। इसका जनता जवाब देगी। मोहनलालवर्मा, पार्षद, वार्ड संख्या 6

^पालिका में कार्य के लिए प्रार्थना पत्र लिख-लिख कर थक जाते है। लेकिन कार्य नहीं होते। चार महीने हो गए जनता के कार्य रूके हुए है। संतुष्ट जवाब भी नहीं मिलता। जनता के कार्य समय पर पूरे हाेने चाहिए। अरविंदसैनी, पार्षद, वार्ड संख्या 7

अपनाें के ही साथ नहीं दिखे पार्षद : नगरपालिकाकी पूरी बैठक के दौरान सत्ता पक्ष विपक्ष के पार्षदों में अपनी ही पार्टी के सदस्यों के साथ नहीं दिखे। बैठक के दौरान सभी पार्षद अपने-अपने मुद्दों पर बहस करते दिखे। जिससे हंगामा होता रहा।

विधायक के बैठक में नहीं आने पर भी हुआ विरोध

पालिकाकी पिछली तीन बैठकों में विधायक के नहीं पहुंचने का मामला भी पार्षद मोहन वर्मा ने उठाया। पार्षद वर्मा ने कहा कि पालिका बोर्ड की तीन बैठकें आयोजित हो चुकी है। लेकिन एक भी बैठक में विधायक नहीं आए। विधायक नावां के विकास को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक के नहीं आने नावां के विकास की ओर ध्यान नहीं देने से विकास कार्य रूक हुए है। जिस पर अधिशाषी अधिकारी ने विधायक के नहीं आने का कारण बताया।

नाटकीय घटनाक्रम के बाद सर्वसम्मति से हुआ बजट पारित

नावांनगरपालिका के सालाना बजट को सदन में पेश किया गया। अधिशाषी अधिकारी ने 10 करोड़ 58 लाख रुपए का बजट सदन में पेश किया। इसके बाद पार्षद आपस में ही उलझ गए। विपक्ष के पार्षदों निर्दलीय पार्षदों ने बजट का विरोध किया। जिस पर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने इस पर समर्थन मांगा तो कांग्रेस के तीन पार्षदों ने अपनी पार्टी के विरूद्ध जाते हुए बजट का समर्थन कर दिया। जिसके कारण बजट में बहुमत हो गए। बहस के बाद सभी पार्षदोंं ने अपना समर्थन देते हुए सर्वसम्मति से बजट पास कर दिया।

नावां सिटी. बैठक के दौरान धरने पर बैठे पार्षद।

खबरें और भी हैं...