भामाशाह सीडिंग को लेकर दिए निर्देश
नावां सिटी | पालिकासभागार में गुरुवार को भामाशाह सीडिंग को लेकर बैठक हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं कार्मिकों को संबोधित करते हुए ईओ किशनलाल कुमावत ने कहा कि भामाशाह सीडिंग का कार्य समय पर पूरा करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। पालिका के प्रदीप गौतम ने प्रत्येक वार्ड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उनके वार्ड की स्थिति जानी प्रगति रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही सीडिंग का कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए।