पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच जागरूक हो तो सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे : जिला प्रमुख

सरपंच जागरूक हो तो सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे : जिला प्रमुख

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनिर्वाचितसात पंचायत समितियों के 218 सरपंचों की तीन दिवसीय आमुखीकरण परीक्षण कार्यशाला बुधवार को जिला सभागार कक्ष में शुरू हुई। कार्यशाला के पहले दिन डीडवाना, लाडनूं, मौलासर, परबतसर, मकराना, नावां कुचामन के 85 सरपंचों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला के पहले दिन अध्यक्षता कर रही जिला प्रमुख सुनीता चौधरी ने कहा कि सरपंच अगर जागरूक हो तो सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक आसानी से पहुंचा सकता है। प्रमुख ने कहा की बीपीएल अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों से संबंधित योजनाओं को भी अपने क्षेत्र में क्रियांवित कराने के प्रयास करें। कार्यशाला को संबोधित करते मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर ने राजन विशाल ने कहा कि सरपंच व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं को लागू करने पर ध्यान दें। साथ ही उन्होंने कहा की संबंधित सरपंच अपनी ग्राम पंचायतों में सभाओं का आयोजन कर लोगों को खुले में शौच जाने की प्रवृति को छोड़ने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कहा कि सभी सरपंच अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त घोषित कराने के लिए हर संभव प्रयास करें।

कार्यशाला के पहले दिन संबोधित करते हुए कलेक्टर ने सरपंचों को कहा कि सरकार की मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान को जिले में सफ बनाने के लिए सरपंच अपनी पंचायत के अधिक से अधिक जनसहयोग के साथ स्थानीय लोगों को सहभागी बनाने का पुरा प्रयास करें। साथ योजना की जानकारी देते हुए कहा की जिले में औसतन होने वाली बारिश का का संग्रहण करने के लिए मनरेगा के तहत खेतों में फार्म पौण्ड का निर्माण कार्य अभी से शुरू करवा दे ताकि बारिश से व्यर्थ बने वाले पानी का संग्रहण हो सके। कार्यशाला के दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल मीणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...