पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बकाया प्रकरणों का शीघ्र हाे निस्तारण : गौड़

बकाया प्रकरणों का शीघ्र हाे निस्तारण : गौड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासअधिकारी रेखा गौड़ की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभा भवन में समस्त ग्राम सेवक पदेन सचिव, कनिष्ठ लिपिक ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक हुई।

भामाशाह सीडिंग की कम प्रगति वाली ग्राम पंचायत बरेव, गांगवा, हरनावां, जावला, खोखर, किनसरिया, गूलर के ग्राम सेवकों को सुधार करने के लिए निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए तुरंत कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मनरेगा, संपर्क वेब पाेर्टल के बकाया प्रकरणों के निस्तारण तथा स्वच्छ भारत मिशन में प्रगति लाने के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्यों को 31 मार्च तक हरसंभव पूर्ण कराने के लिए कहा गया।

बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले गांगवा, रूणिजा, पीपलाद तथा कुण्डरी ग्राम पंचायत के ग्राम सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किए गए है। बैठक में सहायक अभियन्ता अरूण पटेल, रतनलाल लेखाधिकारी, गिरिराज व्यास मंगनाराम, पंचायत प्रसार अधिकारी जितेन्द्र कुमार बंसल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, चितरंजन सिंह सहित समस्त सूचना सहायक मनरेगा कार्मिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...