श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
नावां सिटी| ग्रामपंचायत भगवानपुरा के ग्रामीणों ने तहसीलदार कुंजबिहारी शर्मा को ज्ञापन सौंपकर श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम हेमपुरा में नावां-मारोठ रोड पर भूमि खसरा संख्या 279 रकबा 0.39 हेक्टेयर स्थित है। जहां श्मशान भूमि पर अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। यहां अतिक्रमण हटाकर चारों तरफ चार दीवारी का निर्माण करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि भूमि को ग्रामीणों द्वारा करीब 200 वर्ष से श्मशान के लिए काम में लिया जा रहा है। इस दौरान श्यामसुंदर, रामकरण, देवाराम, हनुमान सिंह, ओमप्रकाश, मूलाराम, बोदूराम, दुलीचंद, मुकेश, मूलचंद, धन्नाराम, नंदाराम, गंगाराम, सुरेन्द्र सिंह, श्रवणराम, मांगीलाल, राधेश्याम, लिखमाराम, गोपाल, मोतीराम, हरदेव, देवकरण, धनश्याम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।