‘सभी के सहयोग से गौशाला का होगा विकास’
ग्रामचांदारूण की गौशाला में सोमवार को सोमवती अमावस्या के मौके पर गौसेवक कालूराम सेन कांता देवी की ओर से गौग्रास कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सेन ने कहा कि गांवों में स्थापित गौशालाओं की समस्या दूर करने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। उन्होंने गौसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चांदारूण सरपंच भंवरी देवी वैष्णव ने भी संबोधित किया। गौ ग्रास कार्यक्रम में सोमवती अमावस्या के मौके पर लापसी गायों को खिलाई गई। कार्यक्रम में कानाराम सेन, मुकेश सेन, ललित सेन, मनीष सेन, भैंराराम रिणवां, भैंराराम सेन सिटावट, चौथूराम, तेजाराम कारीगर, मल्लाराम मेघवाल, ओमप्रकाश वैष्णव, नीतेश नेता आदि ग्रामीण मौजूद थे।
सांजू|सोमवतीअमावस पर गौ प्रेमियों के तत्वावधान में गौ शाला सहित अन्य गायों को गुड़ निर्मित लापसी परोसी गई। वहीं सोमवती एवं मौनी अमावस के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सोमवती अमावस पर लोगों ने गायों को सर्दी से बचाने के साथ ही सेवा कर दान पुण्य अर्जित किया।
रिड़|पीहस्थित गौ लोक धाम गोशाला में सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर ग्रामीणों ने दान पुण्य कर गौ-सेवा का लाभ उठाया। ग्रामीण गिरधारी बावरी ने बताया कि इस अवसर पर गौशाला की करीब छह सौ गायों को हरा चारा एक क्विंटल गेंहूं की लापसी खिलाई। इस दौरान गौशाला प्रबंधक अमर चंद दर्जी, भूरा राम जाट, शिवजीराम कुम्हार, माधोसिंह, हनुमान सिंह, रामचंद्र माली सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया।
हरनावां|जंजीलाकी पागल-नाथ गो सेवा समिति के तत्वावधान में गौ भक्तों ने गायों को सोमवती अमावस्या के अवसर पर एक क्विंटल की लापसी खिलाई। पूर्व सरपंच विनोद व्यास ने बताया कि लोगों ने संकल्प लिया कि अब प्रत्येक अमावस्या पर गायों को लापसी खिलाई जाएगी। इस अवसर पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।
जसवंतगढ़|सोमवतीमौनी अमावस्या को कस्बे के कई उत्साही सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर गायों के लिए हरे घास रीजके की व्यवस्था की। कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में एक बैठक कर हर अमावस्या को कस्बे में घूमने वाली आवारा गायों को चयनित स्थानों पर चारा डालने का निर्णय किया। बैठक में मुकेश जयपुरिया, श्रवण प्रजापत, राधेश्याम शर्मा,नवनीत, भरत,अशोक, मोटाराम, विनोद विकास शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डेगाना. चांदारूणगौशाला में गायों को लापसी खिलाते ग्रामीण।