पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी| ग्रामपंचायत गोविन्दी के ग्राम राजास के ग्रामीणों ने गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग को लेकर तहसीलदार कुंजबिहारी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत गोविन्दी के ग्राम राजास में स्थित गोचर भूमि पर अतिक्रमियों ने अतिक्रमण कर नमक के खारड़ों का निर्माण कर लिया। वहीं नमक रिफाइनरियों से निकलने वाले अपशिष्ट को गोचर भूमि में डालकर बंजर बनाया जा रहा है। इसके लिए कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर तहसीलदार कुंजबिहारी शर्मा ने ग्रामीणोंं को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही गोचर भूमि का सीमाज्ञान करवा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ब्रह्मानंद शर्मा, मदनलाल, गोपाल, भंवर, हनुमान, कानाराम सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...