पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरूड़ वाहन पर निकली भगवान की सवारी

गरूड़ वाहन पर निकली भगवान की सवारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंत पंचमी पर्व मनाया

नगरके प्रमुख नागौरिया मठ मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम के तहत भगवान जानकी वल्लभ की सवारी शुक्रवार को मोहिनी स्वरूप दर्शन के साथ मंदिर परिसर में निकाली गई। इस मौके पर भगवान की सवारी गरूड़ वाहन पर मंदिर में निकाली गई। जिसमें विद्वान पंडित मंगल स्त्रोत पाठ भगवान का संकीर्तन कर रहे थे। इस मौके पर बसंत पंचमी पर्व भी मनाया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने बसंत ऋतु के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर अयोध्या से आए अनंताचार्य, गनेड़ी के रामप्रपन्नाचार्य महाराज ने भी भक्तों को संबोधित किया। शनिवार को अश्व वाहन पर नर्सिंग चौक में परकार लीला होगी।

परबतसर| स्वामीविवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बसन्त पंचमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य खेमाराम ने मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष परमाराम ने बसन्त पंचमी के महत्व से बच्चों को अवगत करवाया। इस दौरान विद्यालय में रचना मीणा, राकेश कुमार, अजीज अहमद, नारायणराम, श्यामसुन्दर, अविनाश चौधरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को महेशचन्द सोनी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए हनुमतथप्पा सहित समस्त शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन उत्सव प्रभारी रामप्रकाश मीणा ने किया।

डीडवाना. ब्रह्मोत्सवकार्यक्रम के तहत निकली भगवान की सवारी।

खबरें और भी हैं...