सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
नावां सिटी| जोगियोंके आसन स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार को कुमावत समाज सुधार सेवा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कुमावत समाज सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल कुमावत ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों मिटाने के लिए समाज के प्रत्येक सदस्यों का सहयोग जरूरी है। हम सब मिलकर समाज में व्याप्त बुराई को मिटा सकते है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन कुमावत समाज द्वारा आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज का प्रत्येक सदस्य अपनी भागीदारी निभाए। तुलसीराम राजस्थानी ने बताया कि बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें टैंट व्यवस्था सहित अन्य पहलूओं पर चर्चा की गई। बैठक में परिचय सम्मेलन करवाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान चुन्नीलाल, सीताराम, मदन, बाबूलाल, कानाराम, गोपाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।