पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गार्गी पुरस्कार किए वितरित

गार्गी पुरस्कार किए वितरित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीण्डा | सरस्वतीविद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को नावां नोडल केंद्र पर गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कक्षा दस की नौ, 12वीं विज्ञान की सात कला वर्ग की पांच बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया। छात्राओं को पांच हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। इस प्रकार माध्यमिक परीक्षा के पात्रों को प्रथम किश्त की 3 हजार रुपए राशि के चैक दिए गए। जिन छात्राओं ने 2014 की माध्यमिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को तीन हजार रुपए का चैक प्रदान किया गया। विद्यालय में इन बालिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम संचालक भंवर भारती ने बालिकाओं को अधिक परिश्रम कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निदेशक गजानन्द शर्मा ने बालिकाओं की शिक्षा में सरकार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इन बालिकाओं को मिला गार्गी पुरस्कार : हिमानी शर्मा, मनीषा कुमावत, मूमल कंवर, निकिता माहिच, पिंकी कुमावत, राधा शर्मा, राज कंवर, रितू कुमावत, कृष्णा कुमावत, अनीता कुमावत, पूजा कुमावत, संजना कुमावत, सुमन बिजाणियां, संतोष चौधरी, सरिता कुमावत, विजेता पारीक, कंचल कुमावत, कोमल कुमावत, आजा कुल्हरी, बिदामी, संजू।

खबरें और भी हैं...