पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 पंचायत समितियों में मनरेगा कार्य के लिए 32 अरब 72 करोड़ रुपए का बजट हुआ पेश

14 पंचायत समितियों में मनरेगा कार्य के लिए 32 अरब 72 करोड़ रुपए का बजट हुआ पेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद की साधारण सभा में मंगलवार को सभी 14 पंचायत समितियों के लिए बजट का अनुमोदन हुआ। इसमें 32 अरब 72 करोड़ 16 लाख रुपए का बजट पेश हुआ। इसमें मकराना पंचायत समिति के लिए सबसे ज्यादा 43 हजार 746 लाख रुपए कुचामन के लिए सबसे कम 9 हजार 465 लाख रुपए का बजट पेश किया गया। बजट की इस बैठक में बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा सहित शौचालय के मुद्दे भी छाए रहे। बैठक शुरू होते ही सभा में माइक के खराबे ने समस्या पैदा कर दी। इस दौरान डीडवाना के एक जन प्रतिनिधि ने बोला कि साहब ये माइक ही खराब है जनता की क्या हमारी आवाज भी आप तक नहीं पहुंच पा रही है। आप इनका सबसे पहले प्रस्ताव लो, ताकि जनता की समस्या आप तक आसानी से पहुंचा सके। वे बोले की आप सबसे पहले इन माइक को ठीक करवाने का प्रस्ताव लो, ताकि हम सभी अपने क्षेत्र की समस्या आप के सामने आसानी से रख सके। जिला प्रमुख सुनीता चौधरी ने महानरेगा के अधिकारी काे अवगत कराते हुए कहा की आप प्रस्तावित कार्यों की कॉपी सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करवा देवे ताकि कार्यों करवाने में आसानी हो। इस मौके पर एडीएम कालूराम जाट, सीईओ रामदयाल मीणा, एसीईओ बीएल मीणा, सहित सभी विभागों के अधिकारियों सहित जिलेभर के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

3

2

1

नागौर. जिलापरिषद सभागार में बैठक के दौरान उपस्थित सदस्य।

खबरें और भी हैं...