एमएससी की प्रायोगिक परीक्षा 16 से
नागौर | बीआरमिर्धा राजकीय महाविद्यालय के एमएससी पूर्वाद्र्ध उत्तराद्र्ध रसायन शास्त्र के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। कॉलेज प्राचार्य सुनीता गुप्ता ने बताया कि एमएससी पूर्वाद्र्ध की परीक्षा 16 फरवरी सुबह 9 बजे से उत्तराद्र्ध रसायन शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 16 से 17 फरवरी तक होगी। सभी विद्यार्थी 9 फरवरी से लगातार रसायनशास्त्र विभाग में उपस्थित होकर नियमित रूप से संपर्क बनाए रखें।
सरपंचोंकी प्रशिक्षण कार्यशाला आज से
नागौर | नवनिर्वाचित सरपंचों की प्रशिक्षण कार्यशाला का दूसरा चरण बुधवार से होगा। जिला परिषद सभागार में बुधवार से पंचायत समिति डीडवाना, लाडनूं, मौलासर, परबतसर, मकराना, नावां कुचामन के सरपंचगणों की कार्यशाला होगी।
10वांमोटापा जांच शिविर आज
नागौर | महावीरइंटरनेशनल सनराइज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को 10वां मोटापा जांच निशुल्क परामर्श शिविर होगा। सचिव जेके जैन ने बताया कि आयोजन रोग निदान केंद्र में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। इसमें चंदन शर्मा बीएमआई मशीन से जांच करेंगे।