पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यटन दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम हुए

पर्यटन दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. मंडावा. विश्व पर्यटन दिवस पर शनिवार को पर्यटन व्यवसायियों और गाइडों ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया। अरविंद पारीक, अशोक धाबाई, श्यामसिंह शेखावत, संदीपसिंह, युसूफ खान, शरीफ खान, मुकेश शर्मा, भोलाराम नायक ने झाडू़ थामकर हैरिटेज मुख्य पाइंट, गढ़ परिसर आसपास गलियों में सफाई की। इन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विश्व पर्यटन दिवस पर शनिवार को पर्यटक स्वागत केंद्र एवं जिला प्रशासन की ओर से कई कार्यक्रम हुए। पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक अजयकुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटन एवं सामुदायिक विकास विषयक संगोष्ठी हुई।
विभिन्न स्कूलों के करीब 150 बच्चों को गाइड ने डूंडलोद में सेठ अर्जुनदास गोयनका हवेली संग्रहालय का भ्रमण कराया तथा मिठाइयां बांटी। मंडावा के होटल केसल में विदेशी सैलानियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवलगढ़ के होटल कुलवाल में विदेशी सैलानियों के स्वागत में शहनाई बजाई गई। इस मौके पर गोयनका ट्रस्ट डूंडलोद के उमेश मिश्रा एवं गाइड कृष्ण सहल उपस्थित थे।

इधर, शहर के राजस्थान पब्लिक उमावि में एनएसएस इकाई ने विश्व पर्यटन दिवस मनाया। प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान के बढ़ते कदमों की जानकारी दी। प्रबंध निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने पर्यटन विकास को राष्ट्र की धुरी बताया। पर्यटन विकास पर निबंध प्रतियोगिता में हरिशंकर, मनोज सोनल विजेता रहे।