पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रॉस वोटिंग में जीता कांग्रेस का प्रधान

क्रॉस वोटिंग में जीता कांग्रेस का प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़। पंचायत समिति के प्रधान के पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी गजाधरसिंह ढाका ने भाजपा की प्रतिभासिंह को एक मत से मात दी। गजाधर ने 14 प्रतिभासिंह ने 13 मत प्राप्त किए।

विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के कांग्रेस के साथ आने पर बागी होकर पूर्व विधायक प्रतिभासिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। कुछ अन्य वार्डों में भी समर्थकों को चुनाव लड़वाया। प्रतिभा और कुछ समर्थक चुनाव जीत भी गए।

27 में से छह पर भाजपा 10 पर कांग्रेस 11 सदस्य निर्दलीय जीते थे। शनिवार सुबह प्रतिभा सिंह ने मंडावा में भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा ने प्रतिभा को प्रधान पद के लिए सिंबल दिया। वे अपने साथ कुछ निर्दलीय होने का दावा कर रही थीं। माना जाने लगा कि भाजपा के पाले में 15 सदस्य हो गए।

चल गई निर्दलीय को दावेदार बनाने रणनीति

प्रभारी एवं विधायक डॉ. शर्मा ने निर्दलीय गजाधर ढाका को प्रधान पद के लिए कांग्रेस की तरफ से दावेदार बनाया। कांग्रेस के पास 12 सदस्य हो गए। सबसे पहले प्रतिभा सिंह भाजपा नेता ओमेंद्र चारण पांच महिला सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचे। इसके बाद चार फिर चार प्रत्याशी वोट डालने आए। बाद में विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा 12 सदस्यों को लेकर पहुंचे और वोट डलवाए। भाजपा खेमे के दो सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। जैसे ही परिणाम आए बीजेपी खेमे में खलबली मच गई। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस का प्रधान बनने को विधायक डॉ. शर्मा ने जनता की जीत बताया। साथ ही दावा किया क्षेत्र में तीन चौथाई से ज्यादा सरपंच कांग्रेस विचारधारा के हैं।

बिना भेदभाव के करेंगे विकास : ढाका

नवनिर्वाचित प्रधान गजाधर ढाका ने बिना भेदभाव के गांवों के विकास करने का संकल्प दोहराया है। विधायक डा. शर्मा के नेतृत्व में काम करवाए जाएंगे। ढाका का बास के रहने वाले किशोरसिंह के पुत्र गजाधर 12वीं पास हैं। एक बार सरपंच का चुनाव लड़े थे। युवा जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

कांग्रेस ने निकाला जुलूस

कांग्रेस का विजयी जुलूस पंचायत समिति से शुरू हुआ। इसका समापन रामदेवरा चौक में हुआ। इसमें पूर्व प्रधान एसएन सूरा, राजेंद्रसिंह, महावीर ढाका, लोकेश जांगिड़, राजेंद्र भास्कर, बलदेव सैनी, धमेंद्र पारीक, सुरेंद्र सैनी, संपतसिंह, रफीक लंगा, पवन शर्माभी मौजूद थे।

निवाई से तीसरा प्रधान

निवाई गांव ने पंचायत समिति को अब तक तीन प्रधान दिए हैं। शनिवार को प्रधान बने गजाधर ढाका से पहले, विंग कमांडर एसएन सूरा उनकी प|ी भगवानीदेवी सूरा प्रधान रह चुकी हैं।