फर्जी बाबा रिमांड पर
झुंझुनूं . दुष्कर्मके मामले में गिरफ्तार फर्जी बाबा को दो दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। नवलगढ़ डीएसपी पूनमचंद बिश्नोई के मुताबिक बाबा बनकर झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने के बहाने महिला से दुष्कर्म करने वाले धनकोली- मौलासर के जोराराम मेघवाल को शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड के आदेश दिए गए। उल्लेखनीय है कि नाहर सिंघानी की एक महिला ने सुभाष मीणा एक अन्य के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कराया था। सुभाष ने महिला को जोरावर को बाबा बताते हुए झाड़-फूंक कराने के बहाने जाल में फंसाया था। आरोपी सुभाष अभी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।