ओमजी
सोनी, राजू
सोनी, महेंद्र सोनी, रतनलाल केडिया, संतकुमार कुमावत, गोकुलसिंह, विनोद, सुनील मूंड, नवीन, कार्तिक, सुनील पंच, उमेश, अरविंद सहित कई लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि बुधवार रात ज्वैलर विजयकुमार पुत्र बनारसीलाल नवलगढ़ से अपने भतीजे अनिल के साथ घर लौट रहा थे।
कारी गांव के शराब ठेके के पास कुछ लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की, बाइक,
मोबाइल, एक लाख रुपए एक सोने की चेन छीन ली। परिजन कारी गांव गए तो उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर मारपीट की।
नवलगढ़. पुलिस ने बताया कि पीड़ित के भाई जाखल निवासी ओमप्रकाश सोनी ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई विजयकुमार विकलांग है। वह बेटी की शादी के लिए नवलगढ़ में मनोज सोनी से रुपए लेकर बुधवार रात अनिल के साथ बाइक पर जाखल लौट रहा था। कारी में शराब की दुकान के निकट ठेकेदार उसके कर्मचारियों ने विजयकुमार को रोक लिया और मारपीट की। ओमप्रकाश, शंभुदयाल संदीप ने मौके पर जाकर विजयकुमार से मारपीट का कारण पूछा तो आरोपियों ने इन लोगों के साथ भी मारपीट की। आरोपी विजयकुमार से एक लाख रुपए, सोने की चेन बाइक लूट ले गए।
इधर, कारी में शराब की दुकान के सेल्समैन ने सात जनों के खिलाफ मारपीट रुपए छीनने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सुरेशकुमार स्वामी ने जाखल के राजू सोनी, प्रकाश, पुरुषोत्तम, विजय, विश्वनाथ, बनवारी प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार सुरेश साथियों के साथ मकान में बैठकर हिसाब कर रहा था। अचानक आरोपी आए और उसके साथियों के साथ मारपीट की। आरोपी उससे 50 हजार रुपए भी छीन ले गए।
गुढ़ागौड़जी. बंददुकानें आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते दुकानदार एवं ग्रामीण।(बीच में टोपी ओढ़े) पीड़ित ज्वैलर विजयकुमार सोनी।